कॉमेडियन भारती सिंह के फैंस ले लिए अच्छी खबर, जल्द ‘द कपिल शर्मा’ शो में हुई वापसी

कॉमेडियन भारती सिंह के फैंस ले लिए अच्छी खबर है। उन्होंने अपने शो में वापसी कर ली है। भारती सिंह ने ‘द कपिल शर्मा शो’ पर वापसी कर ली है।

कॉमेडियन भारती सिंह ( Bharti Singh ) के फैंस ले लिए अच्छी खबर है।  उन्होंने अपने शो में वापसी कर ली है। भारती ने ‘द कपिल शर्मा शो’ पर वापसी कर ली है। भारती ने इंस्टाग्राम पर सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। लाल रंग के सलवार-कमीज में भारती की यह फोटो बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसके साथ भारती ने हेवी जूलरी पहनी हुई है।

फोटो शेयर करते हुए भारती सिंह ( Bharti Singh ) ने लिखा, “लाल रंग दो दिलों की बॉन्डिंग का कलर माना जाता है। कपिल शर्मा शो हर शनिवार-रविवार रात साढ़े नौ बजे।” इन फोटोज से भारती सिंह ने कपिल शर्मा शो छोड़ने वाली सभी खबरों पर विराम लगा दिया है।

ये भी पढ़े-फ़तेहपुर: मछली का शिकार करते समय बैलेंस बिगड़ने से पलटी नाव

‘दो दिलों के मेल का रंग है लाल

द कपिल शर्मा शो’ से निकाले जाने की खबरों के बीच भारती सिंह ( Bharti Singh ) ने शो में वापसी कर ली है। भारती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटो पोस्ट कर इस बात को साफ भी कर दिया है। लाल सलवार सूट में सजी भारती ने फोटो के कैप्शन में लिखा, ”दो दिलों के मेल का रंग है लाल। कपिल शर्मा शो हर शनिवार से रविवार रात 9.30 बजे।” भारती की इस पोस्ट से साफ हो गया कि वो शो की शूटिंग पर वापस लौट चुकी हैं।

NCB ने छापा मारकर गांजा भी बरामद किया था

भारती और उनके पति हर्ष लिंबचिया को पिछले दिनों नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गांजा लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। दोनों के घर और दफ्तर पर NCB ने छापा मारकर गांजा भी बरामद किया था। साथ ही पूछताछ में भी पति-पत्नी ने गांजे के सेवन की बात मानी थी। बाद में इन्हें 15,000-15,000 रुपए के बॉन्ड पर जमानत दे दी गई थी। इस मामले की वजह से भारती की काफी किरकिरी हुई थी और उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। खबरें थीं कि कपिल शर्मा शो में काम करने वाली भारती को चैनल और मेकर्स ने शो से निकाल दिया है लेकिन अब ये बातें निराधार साबित हो गई हैं।

ये भी पढ़े-अयोध्या: राम-कृष्ण किसी की जागीर नहीं- अखिलेश यादव

भारती सिंह ( Bharti Singh )पर आई मुसीबत के समय कपिल शर्मा शो की टीम उनके साथ खड़ी नजर आई थी। शो में सपना की भूमिका निभाने वाले कृष्णा अभिषेक ने एक इंटरव्यू में कहा था, ”उन्हें काम पर लौटना चाहिए, जो हो गया वो हो गया। मैं और कपिल शर्मा उनके साथ खड़े हैं। उन्हें मेरा पूरा सपोर्ट है।” कृष्णा ने ये भी कहा कि वो भारती को बहन कहने पर गर्व करते हैं और चाहे कैसी भी परिस्थितियां आएं वो हमेशा उनके साथ खड़े हैं।

भारती सिंह एक स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्ट्रेस हैं। भारती ने 2017 में राइटर हर्ष लिंबचिया से शादी की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडियन लाफ्टर चैलेंज से की थी। इसके बाद उन्होंने कई कॉमेडी शो में काम किया किया, जिनमें कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी सर्कस महासंग्राम, कॉमेडी सर्कस का जादू, कहानी कॉमेडी सर्कस की और कॉमेडी नाइट्स बचाओ जैसे शो शामिल हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button