आजमगढ़ : श्रीराम मंदिर निर्माण में चंदा देने पर कांग्रेस नेता ने पद से हटाने का लगाया आरोप

कांग्रेस नेता एवं उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के लालगंज लोकसभा का चुनाव लड़ चुके पंकज मोहन सोनकर ने पार्टी पर श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि देने पर पद से हटाने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस नेता एवं उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के लालगंज लोकसभा का चुनाव लड़ चुके पंकज मोहन सोनकर ने पार्टी पर श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि देने पर पद से हटाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी पर धर्म की राजनीति का आरोप लगाया है। हालांकि अभी पार्टी छोड़ने को लेकर उन्होंने कोई निर्णय नहीं किया है।

पंकज मोहन सोनकर को कुछ समय पहले कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया था। इससे पहले वह यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पार्टी ने वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में लालगंज लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी भी बनाया था। हालांकि उनको करारी हार का सामना करना पड़ा था। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण में आरएसएस के माध्यम से समर्पण धनराशि देने पर उनको प्रदेश उपाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है।हालांकि मुख्यालय से जारी इमेल में उन्हें निष्क्रियता के कारण हटाने को कारण बताया गया है, लेकिन इस बात को वह सिरे से नकार रहे हैं। उनका कहना है कि वह पार्टी के सभी कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं।

ये भी पढ़े-आजमगढ़ : पुलिस ने चोरी की तीन बाइक के साथ तीन चोरों को किया गिरफ्तार

29 जनवरी को श्रीराम मंदिर निर्माण में उन्होंने समपर्ण धनराशि दी थी। इसको लेकर वह वरिष्ठ नेताओं के निशाने पर थे। उनसे बार-बार पूछा जा रहा था कि आरएसएस के माध्यम से उन्होंने धनराशि क्यों दी। उन्होंने कहा कि एक तरफ पार्टी की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी मौनी अमावस्या पर संगम में स्नान कर रही हैं और राहुल गांधी खुद को शिव भक्त बता रहे हैं। वहीं उन्हें मंदिर निर्माण के लिए चंदा देने के नाम पर पद से हटा दिया गया।

Report- Aman Gupta

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button