कांग्रेस अध्यक्ष हमले में घायल, सिर में आई चोट, BJP कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप

त्रिपुरा के सिपहिजाला जिले में कांग्रेस अध्यक्ष पर हमले की खबर सामने आ रही है।

त्रिपुरा के सिपहिजाला जिले से बड़ी खबर है। कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के प्रदेश अध्यक्ष पिजुश कांति बिश्वास (Pijush Kanti Biswas) पर हमले की खबर सामने आ रही है। इस हमले में उनके सिर के साथ-साथ शरीर के अन्य जगहों पर चोंट आने की सूचना है। इस हमले में उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला…

जानकारी के मुताबिक, त्रिपुरा के प्रदेश कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष पिजुश कांति बिश्वास पर रविवार को राज्य के सिपहिजाला जिले में हमला किया गया। इस हमले में उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई और पिजुश कांति बिश्वास को भी सिर और शरीर के अन्य स्थानों पर चोटें आई हैं।

ये भी पढ़े-झाँसी: लूट में असफल बाइक सवार कार चालक को गोली मारकर, फरार

बताया जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पिजुश कांति बिश्वास (Congress President Pijush Kanti Biswas) पर हमला बिसलघर इलाके में किया गया। हमले में घायल होने से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप

ये भी पढ़े-क्रिकेटर सुंदर के ‘वाशिंगटन’ नाम के पीछे है दिलचस्प कहानी, पिता ने…

वहीं, इस हमले के लिए कांग्रेस (Congress) ने भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है। साथ ही हमले के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को 12 घंटे का राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button