बदायूं: महिला को परेशान करना मुस्लिम शख्स को पड़ा भारी, भीड़ ने दी ऐसी सजा…

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं (Badaun) जिले से एक अजब-गजब मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं (Badaun) जिले से एक अजब-गजब मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां भीड़ ने महिला को परेशान करने के आरोप में एक मुस्लिम (Muslim) व्यक्ति की पिटाई कर दी। इसके बाद उस शख्स के मुंह पर कालिख पोत दी गई। इतना ही नहीं, भीड़ ने मुस्लिम शख्स को गधे पर बैठाकर सड़कों पर घुमाया।

महिला को परेशान करने का आरोप में शख्स की पिटाई

जानकारी के मुताबिक, बदायूं जिले में एक मुस्लिम (Muslim) व्यक्ति पर एक महिला को परेशान करने का आरोप था, जिस पर भीड़ ने उस शख्स घसीटकर उसके घर से बाहर निकाला और फिर उसकी जमकर पिटाई की।

ये भी पढ़े-घने कोहरे के चलते सड़क हादसा, 3 दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए

इतना ही नहीं, पिटाई के बाद भीड़ ने उस Muslim शख्स के चेहरे पर कालिख पोत दी। इसके बाद भी जब भीड़ का मन नहीं भरा तो भीड़ ने उस शख्स को गधे पर बिठाकर विभिन्न सड़कों पर घुमाया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Muslim शख्स के चेहरे पर कालिख पोतने और गधे की सवारी कराने वाली इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना की जानकारी जब पुलिस को हुई तो पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

सूत्रों के मुताबिक, यह जानकारी मिल रही है कि पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button