दिल्ली में छाया घना कोहरा, न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस तक गिरा

दिल्ली में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में दृश्यता का स्तर 50 मीटर से कम रहा।

दिल्ली में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में दृश्यता का स्तर 50 मीटर से कम रहा।

ये भी पढ़े-लखीमपुर खीरी : बाघ के शावक का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद

अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहने का अनुमान जताया है

उत्तर रेलवे ने कहा कि कम दृश्यता और परिचालन संबंधी कारणों से कम से कम 17 ट्रेनें आज सुबह देरी से चल रही थीं। मौसम विभाग ने आज न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहने का अनुमान जताया है।

इससे पहले बुधवार को मौसम विभाग ने कहा था कि अगले 3-4 दिन तक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और मध्य भारत के आसपास के हिस्सों में शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी।

वायु गुणवत्ता फिर ‘बहुत खराब’ हो गयी और….

इसके प्रभाव से आगामी दिनों में उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाये रहने का अनुमान है। बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम, मेघालय और त्रिपुरा में अगले 2-3 दिन के दौरान, अगले 24 घंटों तक उत्तर  प्रदेश और 29 से 31 जनवरी के दौरान ओडिशा में भी ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान है। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की वायु गुणवत्ता फिर ‘बहुत खराब’ हो गयी और वायु गुणवत्ता सूचकांक 301 पर रहा।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button