नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ महिला की ये घिनौना हरकत, उड़ा देगी होश

कोरोना महामारी के चलते देश में लागू लॉकडाउन से कई लोगों की नौकरियां छूट गईं और वे बेरोजगार हो गए।

कोरोना महामारी के चलते देश में लागू लॉकडाउन से कई लोगों की नौकरियां छूट गईं और वे बेरोजगार हो गए। देश में बढ़ती बेरोजगारी के चलते नौकरी दिलाने के नाम पर कई जालसाज लोगों को अपना शिकार भी बना रहे हैं और उनसे हजारों-लाखों ऐंठ रहे हैं। लेकिन हम आज आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं , जिसके बारे में जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

लॉकडाउन में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को अपना शिकार बनानी वाली एक महिला को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये महिला नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से 13-13 हजार रुपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लेती थी।

पुलिस के अनुसार, सरिता विहार पुलिस थाने में मदनपुर खादर के रहने वाले विजय नाम के एक शख्स ने शिकायत की है। शिकायत में विजय ने कहा कि एक महिला ने उनके साथ नौकरी देने के नाम पर ठगी की है।

यह भी पढ़ें : 10वीं पास महिला कमा रही है लाखों रूपये महीने, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

पुलिस को दी गई शिकायत-पत्र के मुताबिक, विजय कुछ दिन पहले मदनपुर खादर की ही रहने वाली एक महिला विशाखा से मिला था। विजय ने पुलिस को बताया कि उसे महिला ने झांसा दिया कि दिल्ली सरकार ने उसे लोगों को भर्ती करने की जिम्मेदारी है और वो एसडीएम के अंदर काम करती है।

पीड़ित विजय ने पुलिस को बताया कि विशाखा ने उसे अपना आई कार्ड दिखाया। साथ में उसे नई भर्ती के लिए जो पत्र दिया गया था, महिला ने वो भी दिखाया, जिससे विजय विशाखा के जाल में फंस गया। ठगी का शिकार बनाने के लिए महिला ने कहा कि वो न सिर्फ विजय की, बल्कि उसके परिवार के और किसी भी सदस्य की नौकरी लगा सकती है। इसके लिए उसे अपना आधार कार्ड, अपने तमाम सर्टिफिकेट, बैंक अकाउंट डिटेल देनी होगी और महिला के खाते में 13 हजार रुपये ऑनलाइन जमा कराने होंगे।

इतना ही नहीं, विजय का भरोसा जीतने के लिए जालसाज महिला ने यह भी कहा कि वो फिलहाल जहां भी नौकरी कर रहा है, वह वहां से इस्तीफा दे दे।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर: क्रिकेट टीम के छह खिलाड़ियों को हुआ कोेरोना, मच गया हड़कंप

कुछ दिनों में जालसाज महिला ने विजय और उसके जैसे कई लोगों को आई-कार्ड दे दिया। इस दौरान महिला ने किसी को होमगॉर्ड, किसी को डाटा एंट्री ऑपरेटर तो किसी को अस्सिटेंट मैनेजर की नौकरी पक्की होने की बात कहीं। वहीं जब उन लोगों ने तनख्वाह की बात आई तो महिला कन्नी काटने लगी। महिला पर शक होने पर विजय ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने इस महिला से अब तक कुल 11 जाली आई-कार्ड जब्त किए हैं।

विजय की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके पास से अब तक कुल 11 जाली आई-कार्ड जब्त किए गए हैं। साथ ही मामले की जांच कर रही है कि इस मामले में कोई दूसरा शख्स तो शामिल नहीं है। पुलिस के मुताबिक, 48 साल की आरोपी महिला ने नोएडा से ह्यूमन रिसोर्स में एमबीए किया है और कुछ कंपनी में काम भी कर चुकी है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button