गाय की स्पेशल नस्‍ल तैयार करने में लगे हैं धोनी, पढ़ें पूरी खबर

क्रिकेटर और फार्महाउस का पुराना शौक रहा है। फार्म हाउस पर क्रिकेटर पशुओं को पालते हैं।

क्रिकेटर और फार्महाउस का पुराना शौक रहा है। फार्म हाउस पर क्रिकेटर पशुओं को पालते हैं। पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (Dhoni) ने गाय की नयी नस्ल के लिए विषेश ध्यान दिया है। धोनी गाय की स्पेशल नस्ल तैयार करने में लगे हैं। एमएस धोनी नयी तैयार नस्ल किसानों को मुफ्त में देने की योजना बना रहे हैं।

ये भी पढ़े-विश्व में फिर बजा भारत का डंका, ‘किड ऑफ द ईयर’ बन गीतांजलि ने रचा इतिहास

रांची के सेम्बो गांव में 43 एकड़ के नये फार्म हाउस में धोनी खेती और डेयरी पालन कर रहे हैं। जो किसानों के लिए है। धोनी (Dhoni) का यह ड्रीम फार्म हाउस घने जंगलों से घिरा हुआ है। उनका फार्म हाउस, हरी भरी सब्ज़ियों से लहलहा रहा हैं। उनके फार्म हाउस में खेती की हरियाली भरी हुई है। धोनी के 43 एकड़ के फार्म हाउस में सब्ज़ियों की पैदावार तो हो ही रही हैं। बड़े पैमाने पर डेयरी, मछली पालन और मुर्गी पालन करने की भी शुरुआत हो चुकी है। धोनी के डेयरी में अभी 72 गाय है जो फ़्रांस की फ्रीजियन, साहीवाल नस्ल की हैं। गीर नस्ल की गायों को लाने की तैयारी की जा रही है। इन विशेष नस्लों की गायों के साथ पशु डाॅक्टर में भी अनुसंधान में लगे हुए हैं।

धोनी (Dhoni) के गाय और कड़कनाथ मुर्गों की देखरेख करने वाले डॉक्टर विश्वनाथ ने बताया कि पंजाब से जब इन गायों को लाया गया था तब वो यहां के वातावरण में ढल नहीं पाईं थी। हमेशा उनकी तबीयत ख़राब रहती थी। अब सभी यहां के रंग-ढंग में रच-बस गई हैं। रांची के परिवेश में गायों को संतुलन बनाने में काफी समय लगा। धोनी गायों की सेवा भी करते हैं। उनके खानपान और उनको दी जाने वाली डोज़ पर भी ख़ास नज़र रखते है। यहां तक की दूध के एक-एक लीटर का भी हिसाब रखते है। धोनी के डेयरी फ़ार्म में 300 गायों को रखने की योजना है। अभी उनके डेयरी से 400 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। धोनी लोकल फॉर वोकल पर विशेष जोर दे रहे हैं। धोनी गाय की एक बेहतर ब्रीड तैयार करने में लगे हुए है। यह ब्रीड यहां के किसानों को मुफ्त में देंगे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button