महिला सशक्तिकरण की प्रतीक पूर्व सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का लगा तांता

महिला सशक्तिकरण की प्रतीक और कन्नौज से पूर्व सांसद डिम्पल यादव का जन्मदिन आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में सादगी के साथ उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया गया।

महिला सशक्तिकरण की प्रतीक और कन्नौज से पूर्व सांसद डिम्पल यादव (Dimple yadav) का जन्मदिन आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में सादगी के साथ उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया गया। बड़ी संख्या में आई महिलाओं, पार्टी नेताओं तथा संत समाज के लोगों ने डिम्पल यादव (Dimple yadav) को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा जीवन में सफलता एवं यशस्वी होने की शुभकामनाएं दी। कन्नौज से आए पृथ्वीनाथ सपेरा ने बीन की धुन से अभिनंदन किया तो कई लोगों ने बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की विशिष्ट उपस्थिति रही।

dimple

लखनऊ और प्रदेश के अन्य जनपदों में भी डिम्पल यादव (Dimple yadav) के जन्मदिन पर कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया। खासतौर पर इस बात का स्मरण किया गया कि डिम्पल यादव की प्रेरणा से ही वूमेन पावर लाइन 1090 स्थापित हुई थी। महिलाओं के बीच डिम्पल यादव की लोकप्रियता की मिसाल कायम हुई है। केक काट कर तथा गरीबों को कम्बल-वस्त्र तथा फल-भोजन बांट कर डिम्पल यादव के दीर्घ जीवन की कामना की गई।

ये भी पढ़े-सरकार के साथ अगली बैठक के लिए दी गई तारीख, किसानों ने…

पूजा यादव, महानगर अध्यक्ष महिला सभा वाराणसी, ने डिम्पल यादव (Dimple yadav) को बाबा काशी विश्वनाथ जी का प्रसाद, चंदन व मां अन्नपूर्णा की चुन्नी, उनका धान एवं पशमीना का अंगवस्त्र भेंट किया। अखिलेश यादव को उन्होंने रूद्राक्ष की माला भेंट की। महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव अपर्णा जैन एवं डॉ. नीतेन्द्र सिंह यादव कानपुर ने गरीबों के लिए दो दर्जन साइकिलें भेंट की। कानपुर के महंत हरिओम शुक्ला उर्फ हरिदास महाराज ने भी आशीर्वाद देते हुए डिम्पल यादव (Dimple yadav) को जीवन में असीम सफलता की शुभकामना की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हमें 351 सीटें जीतने का लक्ष्य प्राप्त करना है। इसके लिए बूथ स्तर पर पूरी मुस्तैदी से जुटना होगा। अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। इसमें महिलाओं की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक होगी। भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करना है। भाजपा जनता को गुमराह करने की साजिश बतौर राजनीतिक हथियार इस्तेमाल करती है। वैक्सीन का प्रचार भी ऐसे किया जा रहा है जैसे भाजपा की वैक्सीन बनी है। कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची दुरूस्त कराने और छूटे हुए नाम जुड़वाने पर विशेष ध्यान दिए जाने का आग्रह किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चियों के लिए भाजपा राज सर्वाधिक निराशापूर्ण रहा है। इनके साथ दुष्कर्म की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। हत्या, लूट, अपहरण की घटनाएं थम नहीं रही हैं। चारों ओर हताशा तथा कुण्ठा का वातावरण है। भाजपा संरक्षित अपराधियों का धंधा बेखौफ चल रहा है। ‘ठोक दो, राम नाम सत्य कर दो!‘ का नारा लगाने वाले मुख्यमंत्री जी विफल हो चुके हैं। अब उनके राम राज से जनता त्रस्त है। किसान आंदोलन पर है और नौजवान बेरोजगारी की यंत्रणा झेल रहे है। इस अवसर पर राजेन्द्र चौधरी पूर्व कैबिनेट मंत्री, अन्नू टण्डन पूर्व सांसद, संग्राम सिंह एवं वीरेन्द्र सिंह विधायक, अरविन्द कुमार सिंह एवं राजेश यादव एम.एल.सी., के.के. श्रीवास्तव पूर्व प्रवक्ता, जूही सिंह, प्रवक्ता ने भी डिम्पल यादव का अभिनंदन किया।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button