Birthday पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना…

छोटा हो या बड़ा हर किसी शख्स को अपने जन्मदिन का इंतजार रहता है। भारतीय संस्कृति में जन्मदिन को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है।

छोटा हो या बड़ा हर किसी शख्स को अपने जन्मदिन का इंतजार रहता है। भारतीय संस्कृति में जन्मदिन को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में भी व्यक्ति के जन्मदिवस को खासा महत्व दिया गया है। आपके बर्थडे पर पूरे साल भर की कुंडली बनती है इसलिए इस दिन को अच्छे से गुजारने के लिए कहा जाता है। मगर हम जाने अनजाने में ही अपने बर्थडे के दिन कुछ ऐसा कर बैठते हैं, जिसका खामियाजा हमें पूरे साल भुगतना पड़ता है।

अजय कुमार लल्लू ने सीएम योगी पर साधा निशाना, पीपीई किट को लेकर कही ये बड़ी बात

 

1.जन्मद‌िन पर बाल और नाखून नहीं कटवाना चाहिए। ये अपशकुन माना जाता है। जन्मदिन से एक दिन पहले ही ये काम कर लेना चाहिए।

2.बर्थडे पर किसी किन्नर को चूड़ियां और धन का दान करें। किन्नर की दुआओं से आपका जन्मदिन मंगलमय हो सकता है।

3.शिवलिंग पर चांदी के लोटे से दूध, गंगाजल चढ़ाएं। 11 या 21 बिल्व पत्र चढ़ाएं और ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। इस दिन किसी शिव मंदिर जरूर जाएं।

4.जिस दिन जन्मदिन हो उस दिन किसी भी जीव की हत्या नहीं करनी चाह‌िए। इस दिन मांसहार से भी बचना चाहिए। इससे रोग और व‌िवाद बढ़ने के योग बन सकते हैं।

5.बर्थडे पर किसी साधु या भिखारी का अपमान न करें। अगर आपके घर को गरीब आए तो उसे अपने सामर्थ्य के धन का और अन्न का दान करना चाहिए।

6.सुबह नहाते समय पानी में थोड़ा का गंगाजल जरूर डालें। ऐसा करने पर तीर्थ स्नान का पुण्य घर ही मिल सकता है।

7.हनुमानजी के सामने बैठकर घी का दीपक जलाएं और ऊँ रामदूताय नम: मंत्र का जाप 108 बार करें।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button