कार्तिक पू्र्णिमा के दिन जरूर करें ये चमत्कारी उपाय, सभी परेशानियां हो जाएंगी दूर

इस बार कार्तिक पूर्णिमा 30 नवंबर यानी सोमवार को मनाई जाएगी। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली पूर्णिमा को ही ‘कार्तिक पूर्णिमा’ कहते हैं।

इस बार कार्तिक पूर्णिमा 30 नवंबर यानी सोमवार को मनाई जाएगी। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली पूर्णिमा को ही ‘कार्तिक पूर्णिमा’ कहते हैं। हिन्दू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। पुराणों के अनुसार, इस दिन जो मनुष्य विधि-विधान से पूजा करने के बाद दान-पुण्य करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस दिन करें ये उपाय…

कार्तिक पूर्णिमा के दिन 11 कौड़ियों पर हल्दी का तिलक लगाकर तिजोरी में रखें। माता लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी। इसे धनवर्षा का अचूक उपाय माना जाता हैं। इस उपाय को करने वाले जातक की तिजोरी हमेशा धन से भरी रहती हैं।

ये भी पढ़े-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ में आज होगा आगमन

कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का वंदनवार लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर की सारी नेगेटिव ऊर्जा घर से निकलती हैं। साथ ही देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन शनि मंदिर जाकर शनिदेव भगवान को सरसों का तेल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न हो जीवन में आने वाले सभी समस्याओं को दूर करते हैं।

कार्तिक पूर्णिमा की शाम तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में समृद्धि बनी रहेगी। साथ ही घर नेगेटीविटी दूर होगी।

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करते समय कुशा लेकर स्नान करने से लाभ होता है। इसके बाद भगवान शिव और विष्णु की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने वाले व्यक्ति को भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती हैं।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और पूजा-ध्यान के बाद गरीबों को उड़द की दाल और चावल का दान करने से घर में सौभाग्य आता है। साथ ही परिवार के सदस्यों पर आने वाले सभी संकट दूर हो जाते हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button