चाय के साथ कभी न करें इन चीजों का सेवन….

सर्दी के मौसम में चाय लोगों के लिए एक टॉनिक की तरह काम करती है। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक लोग कई बार चाय का सेवन करते हैं।

सर्दी के मौसम में चाय (tea) लोगों के लिए एक टॉनिक की तरह काम करती है। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक लोग कई बार चाय का सेवन करते हैं। यूं तो चाय का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है ही, साथ ही अगर इसके साथ लिए जाने वाले आहार पर यदि पर्याप्त ध्यान न दिया जाए तो इससे स्थिति और भी अधिक गंभीर हो सकती है। तो चलिए जानते हैं उन आहार के बारे में, जिनका सेवन चाय के साथ नहीं करना चाहिए−

चाय (tea) के साथ सबसे ज्यादा बेसन से बनी चीजें ली जाती हैं जैसे नमकीन, पकौड़े या कुछ और लेकिन यह कोई हेल्दी आदत नहीं है। हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि चाय के साथ बेसन की चीजों को खाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती हैं। वहीं चाय के साथ बेसन की चीजों का सेवन पेट और पाचन संबंधी समस्याएं भी पैदा कर सकता है।

ये भी पढ़े-गाजीपुर : 7 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चाय (tea) के साथ कच्ची चीजें लेना भी सही नहीं है। चाय के साथ इन्हें लेने से सेहत और पेट को नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा यह गर्म और ठंडे का सम्म‍िश्रण होगा जो पेट संबंधी समस्याएं भी दे सकता है। इसलिए चाय के साथ सलाद, अंकुरित अनाज या फिर उबला हुआ अंडा लेने से बचना चाहिए।

चाय (tea) के साथ या चाय पीने के तुरंत बाद ऐसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए जिसमें हल्दी की मात्रा अधिक हो। चाय और हल्दी में मौजूद रासायनिक तत्व आपस में क्रिया करके पेट में रासायनिक क्रिया कर पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकते हैं और पेट के लिए नुकसानदायक‍ तत्वों का निर्माण कर सकते हैं।

चाय (tea) के साथ किसी ऐसी चीजा का सेवन भी नहीं करना चाहिए जिसमें नींबू की मात्रा हो। कई लोग चाय में नींबू निचोड़कर लेमन टी बनाकर पीते हैं। लेकिन यह चाय एसिडिटी और पाचन संबंधी और गैस की समस्या भी पैदा कर सकती है।

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button