यूपी: पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के घर पर ईडी ने मारा छापा

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल दौरान कैबिनट मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल दौरान कैबिनट मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। गायत्री प्रसाद के अमेठी स्थित आवास विकास कॉलोनी के घर पर ईडी (ED) ने छापेमारी की है। बुधवार सुबह करीब 8 बजे उनके घर ईडी की टीम पहुंची। करीब आधा दर्जन अधिकारी गायत्री के घर के अंदर मौजूद हैं। बता दें, उनके बेटे के विभूति खण्ड स्थित दफ्तर में  भी ED का छापा पड़ा है।

ये भी पढ़े-भारत में तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन, ब्रिटेन से आए इतने यात्री निकले पॉजिटिव

बता दें कि आय से संपत्ति के मामले में इलाहाबाद से आई ईडी (ED) की टीम घर में गहनता से छानबीन कर रही है। गायत्री के चालक रहे रामराज उर्फ छोटू के घर भी ईडी की टीम जांच कर रही है। दोनों घरों में कागजात खंगालने में ईडी के अफसर जुटे हैं।

गौरतलब है कि वर्ष 2012-17 के दौरान मंत्री रहते हुए गायत्री प्रजापति ने आय से छह गुना अधिक संपत्तियां बनाईं। वैध स्रोतों से उनकी आय 50 लाख रुपये के करीबी थी, जबकि उनके पास तीन करोड़ से अधिक की संपत्तियां मिलीं। विजिलेंस को 22 ऐसी बेनामी संपत्तियों की भी जानकारी मिली, जो इसी अवधि में प्रजापति के करीबियों के नाम पर खरीदी गईं। ये संपत्तियां करीबी रिश्तेदारों, निजी सहायकों और ड्राइवरों के नाम पर हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button