बुलंदशहर : हेलीकॉप्टर से हुई दुल्हन की विदाई, देखने के लिए उमड़ी भीड़

यूपी के बुलंदशहर में शादी को यादगार बनाने के लिए लोग नए नए तरह के प्रयोग करने लगे हैं। शादियों में हेलीकॉप्टर का प्रयोग बढ़ रहा है।

यूपी के बुलंदशहर में शादी को यादगार बनाने के लिए लोग नए नए तरह के प्रयोग करने लगे हैं। शादियों में हेलीकॉप्टर का प्रयोग बढ़ रहा है। बुलंदशहर जनपद के डिबाई तहसील के गांव जिरौली में एक ऐसी ही शादी की चर्चा है जिसमें दुल्हा अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा करा कर लाया।

ये भी पढ़े-वास्तु टिप्स: घर पर बांसुरी रखने से होते हैं ये गजब के फायदे

पुराने जमाने में दुल्हन का सपना होता था कि दुल्हा उसे घोड़े या हाथी पर बैठा कर सुसराल ले जाए। लेकिन आज की आधुनिक दुल्हन ऐसा नहीं सोचती हैं। वे अपनी शादी को यादगार बनाने और ससुराल जाने के लिए उड़न खटोला यानी हेलीकॉप्टर को भी अपनी पंसद मानती हैं।

देश में शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। बदलते दौर में हर कोई शादी के पल को यादगार बनाना चाहता है। इसीलिए अब दुल्हान को ले जाने के लिए दुल्हा राजा मंहगी कार या घोड़ी पर सवार होकर नहीं बल्कि हेलीकॉप्टर से जाते हैं। देश में शादियों के मौके पर हेलीकॉप्टर के प्रयोग का चलन तेज होता जा रहा है। प्राइवेट हेलीकॉप्टर कंपनियां अब शादी के उत्सव को भी कैश करने की तैयारियों में जुट गए हैं। ऐसी शादियों की संख्या हर साल बढ़ती ही जा रही है।उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर के तहसील डिबाई के गांव जिरौली में एक दुल्हा कपिल शर्मा अपनी दुल्हन को जनपद बुलंदशहर के तहसील शिकारपुर के गांव खैरपुर से अपने गांव हेलीकॉप्टर से पहुंचे तो इसकी चर्चा शुरू हो गई।

रिपोर्ट- त्रिलोक चन्द

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button