Farmers Protest: कृषि मंत्री पर कांग्रेस नेता का निशाना, बोले- जिनके पास खेती ही नहीं, वो क्या जानते होंगे किसानी

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर देशभर के किसानों (Farmers) का आंदोलन 73 दिनों से लगातार जारी है। वहीं, किसानों के समर्थन में...

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर देशभर के किसानों (Farmers) का आंदोलन 73 दिनों से लगातार जारी है। वहीं, किसानों के समर्थन में उतरी विपक्षी पार्टियां भी सरकार को लगातार घेर रही हैं। राज्यसभा में शुक्रवार को भाजपा और कांग्रेस (Congress) के बीच कृषि कानूनों को लेकर तीखी बहस देखने को मिली। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) को लेकर निशाना साधा है।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का कृषि मंत्री का तंज…

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों (Farmers) के साथ बात करने के लिए दो मंत्रियों को लगाया है। पहले नरेंद्र सिंह तोमर, जिनके पास खेती ही नहीं, तो वो किसानी क्या जानते होंगे। दूसरे पीयूष गोयल, जो कॉरपोरेट सेक्टर के प्रवक्ता हैं। दोनों ही मंत्री किसानी को लेकर अनुभवहीन हैं और यह कृषि कानून पर कैसे किसानों को संतुष्ट कर सकते हैं।’

कानून को लेकर सरकार का विरोध कर रही है कांग्रेस

कृषि कानून को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार का विरोध कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने किसानों (Farmers) के आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पीएम मोदी पर किसान विरोधी होने का आरोप लगा रहे हैं। उधर, एक दिन पहले ही पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली के दौरान ट्रैक्टर पलटने से हुई किसान की मौत के बाद उसके घर पहुंची थीं।

ये भी पढ़े-IND Vs ENG Live Update: जो रूट और बेन स्टोक्स की बल्लेबाजी से दबाव में टीम इंडिया

किसानों का चक्का जाम आज

वहीं, कृषि कानूनों के विरोध में देशभर के किसान आज चक्का जाम करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने देशभर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम करने का फैसला किया है। हालांकि, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं किया जाएगा।

चक्का जाम को लेकर बोले भाकियू नेता राकेश टिकैत…

इस पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh TIkait) ने कहा कि “यूपी और उत्तराखंड के किसान सड़क पर जाम नहीं लगाएंगे। आंदोलन को बैकअप देने के लिए यूपी और उत्तराखंड के एक लाख किसानों (Farmers) को बैकअप में रखा गया है। वह अभी आराम करें और खेती बाड़ी करें।”

दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दिल्ली पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स और रिजर्व पुलिस बल के करीब 50 हजार जवानों को स्थिति संभालने के लिए तैनात किया गया है। हालांकि, किसानों ने दिल्ली में चक्का जाम करने से इनकार किया है। दिल्ली में चक्का जाम को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये हैं। दिल्ली में 50 हजार जवान तैनात किए गए हैं। वहीं, एहतियात के तौर पर मेट्रो के कई स्टेशनों को बंद रखा गया है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button