Kisan Andolan Chakka Jam: देश के कई राज्यों में चक्का जाम, जम्मू-पठानकोट हाईवे बंद, पंजाब में भी किसानों का प्रदर्शन जारी

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर देशभर के किसानों (Farmers) का आंदोलन 73 दिनों से लगातार जारी है। वहीं, शनिवार को...

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर देशभर के किसानों (Farmers) का आंदोलन 73 दिनों से लगातार जारी है। वहीं, शनिवार को किसानों के चक्का जाम के ऐलान को लेकर दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी की हिंसा को ध्यान में रखते हुए राजधानी में किसानों को जाने से रोकने के लिए जबरदस्त बैरिकेडिंग की है। पुलिस ने गाजीपुर, सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की हुई है। इसके मद्देनजर दिल्ली पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स और रिजर्व पुलिस बल के करीब 50 हजार जवानों को स्थिति संभालने के लिए तैनात किया गया है।

देशभर में चक्का जाम का ऐलान…

बता दें कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अलावा देश के बाकी राज्यों में किसानों ने आज देशभर में चक्का जाम का ऐलान किया है। चक्का जाम दोपहर 12 बजे शुरू हो चुका है और तीन बजे एक मिनट के लिए वाहनों के हॉर्न बजाकर खत्म किया जाएगा। इस दौरान एंबुलेंस और स्कूल बस जैसी आवश्यक सेवाओं को नहीं रोका जाएगा। किसानों ने देश के कई राज्यों में सड़कों पर जाम लगा दिया है।

ये भी पढ़े-एसएससी एमटीएस भर्ती 2020 परीक्षा के लिए इस तारीख तक करें आवेदन

जानकारी मिल रही है कि शाहजहांपुर, जींद, जम्मू-पठानकोट हाईवे, गुरुग्राम, लुधियाना, बेंगलूरु में किसानों ने चक्का जाम कर दिया है। इससे पहले किसानों ने फतेहाबाद (हरियाणा) में एनएच-9 जाम कर दिया है। गांव बड़ोपल में डबवाली-दिल्ली नेशनल हाईवे 9 पर बीच में दरी बिछाकर यहां सैकड़ों की संख्या में किसानों ने जाम लगा दिया है।

सड़क जाम करके किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है और किसान नेता बोले कि आज महा चक्का जाम के चलते लगाया जाम गया है। सरकार तीनों कृषि कानून वापस ले और जब तक कानून वापसी नहीं होंगे तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

वहीं, जम्मू में किसानों ने जम्मू पठानकोट हाईवे पर जाम लगा दिया है और वो कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं। वहीं, पंजाब के करनाल में किसानों ने 12 बजते ही नेशनल हाईवे बसताड़ा टोल को जाम कर दिया।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर किया सरकार से सवाल

वहीं, किसानों के समर्थन में उतरी विपक्षी पार्टियां भी सरकार को लगातार घेर रही हैं। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पुलिस की ओर से की गई बैरिकेडिंग को लेकर शनिवार को सरकार पर जमकर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने अपने इस ट्वीट में एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें दिल्ली की सीमा पर बैरिकेडिंग दिखाई गई है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर सरकार से सवाल किया, “क्यों डराते हो डर की दीवार से?”

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का कृषि मंत्री का तंज…

इसके साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को लेकर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के साथ बात करने के लिए दो मंत्रियों को लगाया है। पहले नरेंद्र सिंह तोमर, जिनके पास खेती ही नहीं, तो वो किसानी क्या जानते होंगे। दूसरे पीयूष गोयल, जो कॉरपोरेट सेक्टर के प्रवक्ता हैं। दोनों ही मंत्री किसानी को लेकर अनुभवहीन हैं और यह कृषि कानून पर कैसे किसानों को संतुष्ट कर सकते हैं।’

ये भी पढ़ें- भदोही : यूथ कांग्रेस द्वारा किया नौकरी संवाद कार्यक्रम

कानून को लेकर सरकार का विरोध कर रही है कांग्रेस

कृषि कानून को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार का विरोध कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने किसानों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पीएम मोदी पर किसान विरोधी होने का आरोप लगा रहे हैं। उधर, एक दिन पहले ही पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली के दौरान ट्रैक्टर पलटने से हुई किसान की मौत के बाद उसके घर पहुंची थीं।

किसानों का चक्का जाम आज

वहीं, कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने देशभर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम करने का फैसला किया है। हालांकि, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं किया जाएगा।

इस पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने कहा कि “यूपी और उत्तराखंड के किसान सड़क पर जाम नहीं लगाएंगे। आंदोलन को बैकअप देने के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के एक लाख किसानों (Farmers) को बैकअप में रखा गया है। वह अभी आराम करें और खेती बाड़ी करें।”

हालांकि, किसानों (Farmers) ने दिल्ली में चक्का जाम करने से इनकार किया है। दिल्ली में चक्का जाम को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये हैं। दिल्ली में 50 हजार जवान तैनात किए गए हैं। वहीं, एहतियात के तौर पर मेट्रो के कई स्टेशनों को बंद रखा गया है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button