Farmers Protest: पुलिस का इंतजाम कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- ‘किसानों से युद्ध…

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर किसानों (Farmers) का आंदोलन बीते दो महीने से जारी है।

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर किसानों (Farmers) का आंदोलन बीते दो महीने से जारी है। गणतंत्र दिवस के दिन किसानों (Farmers) की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद अब सरकार की ओर से कड़ा रुख बरता जा रहा है।

दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस की ओर से अभूतपूर्व इंतजाम किए जा रहे हैं। दिल्ली के सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस लगातार सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाती जा रही है। यहां कटीली तारों से बैरिकेडिंग की गई, कंक्रीट से दीवार बनाई गई, नुकीले सरिए जमीन में  गाड़ दिए गए हैं, ताकि किसान और उनके ट्रैक्टर दिल्ली में प्रवेश न कर सकें।

ये भी पढ़ें- बलिया : NCC कैंप पहुंच डीएम-एसपी ने बढ़ाया कैडेट्स का हौसला

कांग्रेस नेताओं का सरकार पर हमला…

इसी संबंध में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर निशाना साधा है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने ट्वीट में लिखा, भारत सरकार, आप पुल बनाइए दीवार नहीं

राहुल गांधी के बाद महासचिव प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट…

राहुल गांधी के ट्वीट करने के कुछ देर बाद ही प्रियंका गांधी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। किसानों (Farmers) को रोकने के लिए प्रियंका गांधी ने बैरिकेडिंग का एक वीडियो शेयर करते हुए हमला बोला। प्रियंका ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “प्रधानमंत्री जी, अपने किसानों से ही युद्ध?”

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button