फतेहपुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दंपती को कुचला, मचा कोहराम

फतेहपुर जिले में शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। जिससे बाइक से उछल कर दंपती रोड पर जा गिरे। इस दौरान महिला को कुचलते हुए ट्रैक्टर निकल गया। जबकि ट्रैक्टर के पीछे बंधे रोटावेटर में पति फंस गया।

फतेहपुर जिले में शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। जिससे बाइक से उछल कर दंपती रोड पर जा गिरे। इस दौरान महिला को कुचलते हुए ट्रैक्टर निकल गया। जबकि ट्रैक्टर के पीछे बंधे रोटावेटर में पति फंस गया। करीब दस मीटर तक ट्रैक्टर चालक पति को घसीटता चला गया।

हादसे में पति की धड़ से गर्दन अलग हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को सड़क से हटवाते हुए यातायात बहाल कराया। हादसा सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अफोई गांव के पास का है।

जानकारी के मुताबिक खागा कोतवाली क्षेत्र के रोशनपुर टेकारी गांव के रहने वाले गरीबे चौहान अपनी पत्नी चंद्ररानी के साथ शुक्रवार को कौशांबी के कोरू गांव रिश्तेदार के घर गए थे। वह देर रात वापस घर लौट रहे थे। अल्लीपुर खागा मार्ग पर अफोई गांव के पास पहुंचे थे। तभी दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। राहगीरो के मुताबिक महिला और उसके पति का शव अलग-अलग जगह पड़े थे। हादसे के बाद मौके से भाग रहे ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button