पाटन लोकसभा से भाजपा के पूर्व सांसद व फिल्म संगीतकार महेश कनोडिया का निधन, पीएम ने दी श्रद्धांजली

गुजरात के जानेमाने फिल्म संगीतकार और पाटन लोकसभा से भाजपा के पूर्व सांसद महेश कनोडिया का आज लंबी बीमारी के बाद गांधीनगर में 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

अहमदाबाद: गुजरात के जानेमाने फिल्म संगीतकार और पाटन लोकसभा से भाजपा के पूर्व सांसद महेश कनोडिया का आज लंबी बीमारी के बाद गांधीनगर में 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके छोटे भाई नरेश कनौडिया भी कोरोना पॉजिटिव होने के बाद यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

कनोडिया के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा, ‘महेश कनोडिया जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे एक बहुमुखी प्रतिभासंपन्न गायक थे, जिन्हें लोगों का भरपूर प्यार मिला। एक राजनेता के रूप में भी वे गरीबों और पिछड़ों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहे। हितु कनोडिया जी से मैंने बात की और उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की।’

महेश कनोडिया लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गुजरात के पाटन निर्वाचन क्षेत्र का उन्होंने कई बार प्रतिनिधित्व किया और वो बीजेपी के सदस्य थे। कनोडिया की खासियत यह थी कि वो 32 गायकों की आवाज में गाना गा सकते थे जिसमें महिला गायिकाएं भी शामिल हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button