गाजियाबाद: इस भाजपा नेता के करीबी की हुई गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद के मुरादनगर के भाजपा  विधायक अजीत पाल त्यागी के करीबी रिश्तेदार नरेश त्यागी (close relative of BJP MLA Ajit Pal Tyagi ) की शुक्रवार सुबह  बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। नरेश त्यागी अपने घर के बाहर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे।

इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें गोलियों से भून डाला। बदमाश तबतक उन्हें गोलिया मरते रहे जबतक उन्होंने  दम  नहीं तोड़ दिया। भाजपा विधायक के करीबी रिश्तेदार नरेश त्यागी सवेरे तकरीबन 6 बजे अपने घर के बाहर सैर कर रहे थे। इसी दौरान दो पहिया वहां सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। गोलियां लगने से घायल त्यागी वहीं गिर पड़े।

मामले की जांच के लिए पुलिस टीम को लगा दिया

इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वारदात लोहिया नगर में हुई। पुलिस ने कहा कि मृतक पेशे से कॉन्ट्रैक्टर थे। हत्या के मामले की जांच के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है।

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button