गाजीपुर: जल निगम कर्मी 5 माह से वेतन न मिलने पर किया धरना प्रदर्शन

सभी संगठनों के संघर्ष समिति बनाकर अपने बकाए वेतन पेंशन एंव सेवा निवृत्त कर्मियों के आंदोलन अनुपालन में धरना प्रदर्शन एवं सभा करते हुए 3 सूत्री मांगों का समस्याओं का निवारण करने की मांग की।

खबर गाजीपुर से है जहां जल निगम के कर्मी भूखमरी की कगार पर आंदोलन (Jal Nigam workers protest ) की राह पर है। उत्तर प्रदेश जल निगम कर्मिको और पेंशनरों की विगत 5 माह से वेतन पेंशन न मिलने एवं जल निगम प्रशासन द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे।

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया

अधिकारियों कर्मचारियों के पेंशनरी देयको का भुगतान लंबे समय से ना करने के कारण उत्तर प्रदेश जल निगम के कार्यरत सभी वर्गीय अभियंताओं एवं कर्मचारियों के प्रांतीय संगठनो ने अपनी 3 सूत्रीय समस्याओं के निदान हेतु जिला मुख्यालय पर धरना करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया।

3 सूत्री मांगों का समस्याओं का निवारण करने की मांग

वही सभी संगठनों के संघर्ष समिति बनाकर अपने बकाए वेतन पेंशन एंव सेवा निवृत्त कर्मियों के आंदोलन अनुपालन में धरना प्रदर्शन एवं सभा करते हुए 3 सूत्री मांगों का समस्याओं का निवारण करने की मांग की।

ये भी पढे़ें- भाजपा ने अपने काले कारनामों से उत्तर प्रदेश को बना दिया है ‘हत्या प्रदेश‘ : सपा प्रमुख

सितंबर 2020 से अब तक 5 माह का वेतन पेंशन तत्काल भुगतान किया जाए, 2016 से बकाया सभी पेंशनरी देयको का तत्काल भुगतान किया जाए। भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके मृतक कर्मियों के परिवार के आश्रित समस्या कि वर्ष 2018 से अवैधानिक रुप से अवरुद्ध अनुकंपा नियुक्ति तत्काल प्रारंभ किया जाए।

जल निगम प्रशासन एवं उत्तर प्रदेश शासन से अपने बकाया वेतन एवं पेंशनरी लाभो का भुगतान शीघ्र करते हुए शासन प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का निराकरण तत्काल नहीं किया जाता है तो अपने शांतिपूर्ण आंदोलन को और तेज करेंगे तथा जल निगम प्रधान कार्यालय लखनऊ में भी जाकर धरना प्रदर्शन एवं अनशन में भाग लेंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जल निगम प्रशासन एवं उत्तर प्रदेश शासन की होगी।

रिपोर्ट- एकरार खान

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button