अजब-गजब: इस नदी के बारे में जानकर आप भी हो जाएंगे दंग, जहां पानी के साथ बहता है सोना

भारत में एक ऐसी नदी है जिसकी रेत से सैकड़ों साल से सोना निकाला जा रहा है। हालांकि, रेत में सोने के कण होने की वजह का आज तक पता नहीं चल सका है।

भारत में एक ऐसी नदी है जिसकी रेत से सैकड़ों साल से सोना निकाला जा रहा है। हालांकि, रेत में सोने के कण होने की वजह का आज तक पता नहीं चल सका है। भूवैज्ञानिकों के मुताबिक कि नदी चट्टानी इलाकों से गुजरती है।इस दौरान सोने के कण नदी के पाने में घुल जाते हैं। ये नदी भारत के तीन राज्यों से होकर गुजरती है।

हमारे देश में कई नदियाँ हैं और हर नदी की एक अलग कहानी सुनने को मिलती है। गंगा नदी को सबसे पवित्र नदी कहा जाता है, जिसके बारे में हर कोई जानता है। इसके अलावा और कई नदियां है जैसे की नर्मदा, कावेरी, गोदावरी, सरस्वती आदि।

वास्तु टिप्स: अगर आप भी हैं कर्ज से परेशान तो अपनाएं ये उपाय, मिलेगी मुक्ति

लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि भारत में एक ऐसी नदी भी है जो अपने अंदर सोना लेकर बह रही है। जी हां, स्वर्ण रेखा नाम की नदी झारखंड में रत्नगर्भा नामक स्थान पर बहती है। सदियों से नदी के पानी में सोने के कण बह रहे हैं। साथ ही, सालों से नदी की रेत से सोना निकाला जा रहा है।

यह नदी झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के कुछ क्षेत्रों में बहती है। कहीं-कहीं इसे सुवर्ण रेखा के नाम से भी जाना जाता है। इस पूरे क्षेत्र के आदिवासी दिन-रात इन सोने के कणों को इकट्ठा करते है और स्थानीय व्यापारियों को बेचकर जीवन निर्वाह करते है। हालांकि, कोई भी इस रहस्य का प्रमाण नहीं पा सका कि यह सोना कहां से आता है?

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button