ऐसे करें गोवर्धन पूजा, जीवन भर बना रहेगा भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद

दीपावली के दूसरे दिन उत्तर और माध्य भारत में गोवर्धन पूजा का प्रचलन है। इस दिन को अन्नकूट महोत्सव भी कहते हैं। इस दिन को ग्रमीण क्षेत्रों में पड़वा कहते हैं।

दीपावली के दूसरे दिन उत्तर और माध्य भारत में गोवर्धन पूजा का प्रचलन है। इस दिन को अन्नकूट महोत्सव भी कहते हैं। इस दिन को ग्रमीण क्षेत्रों में पड़वा कहते हैं। इस दिन को द्यूतक्रीड़ा दिवस भी कहते हैं। इस पर्व को देश के अलग-अलग राज्यों में भिन्न-भिन्न तरह से मनाते हैं। गोवर्धन को अन्नकूट पर्व भी कहा जाता है। राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में श्रीकृष्ण को 56 भोग लगाकर अर्पित किए जाते हैं तो वहीं, दक्षिणी भारत के हिस्सों में इस दिन राजा महाबली की पूजा का विधान है।

इस विधि से करें गोवर्धन पूजा……

यह भी पढ़े: सुल्तानपुर- तीन साल की बच्ची के साथ युवक ने की हैवानियत

1. गोवर्धन पूजा के दिन सुबह उठकर शरीर पर तेल की मालिश करके स्नान करना चाहिए। उसके बाद साफ वस्त्र धारण करने चाहिए।
2. इसके बाद घर के मुख्य द्वार पर गाय के गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाएं।गोबर का गोवर्धन पर्वत बनाएं पास में ग्वालों और पेड़ पौधों की आकृति बनाएं।

3. इसके बाद बीच में भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति रखकर गोवर्द्धन धराधार गोकुल त्राणकारक।विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव: मंत्र का जाप करें।
4. इसके बाद भगवान श्री कृष्ण को दूध, दही,घी,नैवैद्य, फल ,मिष्ठान और पंचामृत अर्पित करें।
5. इसके बाद भगवान श्री कृष्ण. ग्वालों और सभी पेड़ पौधों का विधिवत पूजन करें।
6. इसके बाद गोवर्धन की कथा सुनें और भगवान श्री कृष्ण को प्रसाद का भोग लगाएं और इस प्रसाद को स्वंय भी ग्रहण करें और में भी इसका वितरण करें।
7. गोवर्धन पूजा में गाय और बैल का विशेष पूजन किया जाता है। इसलिए इस दिन गाय और बैलों का श्रृंगार करें। यदि आपके यहां गाय और बैल नहीं हैं तो आप उनकी तस्वीर का पूजन करें।
8. इसके बाद लक्ष्मीर्या लोक पालानाम् धेनुरूपेण संस्थिता।घृतं वहति यज्ञार्थे मम पापं व्यपोहतु।। मंत्र का जाप करें।
9. अतं में भगवान श्री कृष्ण की आरती उतारें और पर्वत पर अपनी गायों का चलवाएं।
10. इसके बाद उस गोबर से अपना घर लीप लें या फिर उसे अपने गमलों में डाल दें।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button