लखनऊ: राज्यपाल का बड़ा बयान, महिलाओं को लेकर कहीं यह बात

राज्यपाल ने केन्द्र एवं राज्य सरकार का महिलाओं के लिये चलायी जा रही योजनाओं के लिए अभिनन्दन करते हुए कहा कि हमें देखना होगा कि इन योजनाओं का लाभ महिलाओं को मिले। महिलाओं के लिये संचालित योजना का सही ढंग से क्रियान्वयन नहीं होगा तो वे अपना महत्व खो देंगी।

राज्यपाल ने केन्द्र एवं राज्य सरकार का महिलाओं के लिये चलायी जा रही योजनाओं के लिए अभिनन्दन करते हुए कहा कि हमें देखना होगा कि इन योजनाओं का लाभ महिलाओं को मिले। महिलाओं के लिये संचालित योजना का सही ढंग से क्रियान्वयन नहीं होगा तो वे अपना महत्व खो देंगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं जब तक सामाजिक एवं आर्थिक रूप से दूसरों पर निर्भर रहेंगी और उनका उत्पीड़न होता रहेगा। महिलाओं को सशक्त बनना होगा।

राज्यपाल ने नवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु महिला पुलिस कर्मी का दस्ता पूरे शहर में भ्रमण करेगा, इससे सुरक्षा की भावना एवं गौरव का बोध होता है। सेफ सिटी परियोजना 180 दिन चलने वाला अभियान है जिसके तहत पुलिस सहित सभी विभाग केन्द्रीकृत होकर महिला हितों के लिये कार्य करेंगे।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज राजभवन से सेफ सिटी परियोजना का शुभारम्भ करते हुए 100 पिंक पेट्रोल स्कूटी एवं 10 चार पहिया महिला पुलिस वाहनों को झण्डी दिखाकर रवाना किया। निर्भया फण्ड से अनुदानित ‘सेफ सिटी परियोजना’ हेतु चयनित देश के 8 महानगरों में लखनऊ भी सम्मिलित है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button