अयोध्या में आज भव्य दीपोत्सव, 5 लाख 51 हजार दीयों से जगमगाएगी श्रीराम नगरी

अयोध्या में शुक्रवार को भव्य एवं दिव्य दीपोत्सव मनाया जाना है। आज अयोध्‍या में 5 लाख 51 हजार दीये जलाए जाएंगे। अपने ही विश्व रिकॉर्ड को अयोध्या फिर से तोड़ेगा।

अयोध्या में शुक्रवार को भव्य एवं दिव्य दीपोत्सव मनाया जाना है। आज अयोध्‍या में 5 लाख 51 हजार दीये जलाए जाएंगे। अपने ही विश्व रिकॉर्ड को अयोध्या फिर से तोड़ेगा। अद्भुत सरयू आरती का आयोजन होगा। अयोध्या की जनता इस आयोजन को लेकर काफी उत्साहित है। इसमें शामिल होने के लिए देश भर के लोग आए हैं। भव्‍य दीपोत्‍सव की तैयारी में अयोध्‍या नगरी दुल्‍‍‍‍हन की तरह सजाई गई है।

ये भी पढ़े-महोबा : शहर के तमाम जगहों पर नालबंद जुए का सज रहा बाजार

अयोध्या में 492 साल बाद आज राम जन्मभूमि पर भव्य दीपोत्सव का सपना साकार होने जा रहा है। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम को लेकर खासी तैयारियां की गई हैं। सीएम योगी के नेतृत्व में राम की नगरी अयोध्या में छोटी दीपावली के मौके पर दीपोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान राम की पैड़ी के घाटों पर एक साथ पांच लाख 50 हजार से अधिक दीपक जलाकर नया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बनेगा। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला के मंदिर के सामने दीपक जलाकर विशेष पूजन करेंगे। दीपोत्सव से एक दिन पहले गुरुवार की शाम से ही अयोध्या सज-संवर कर पूरी तरह से तैयार हो गई है।

दीपोत्सव-2020 का अनावरण करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल लखनऊ से चलकर फैजाबाद हेलीपैड पर अपराह्न तीन बजकर पांच मिनट पर उतरेंगे। पुन: सड़क मार्ग से वह रामजन्मभूमि तीन बजकर दस मिनट पर पहुंचेंगे और पूजा-अर्चना के बाद रामकथा पार्क रवाना होंगे। अपराह्न 3।30 बजे वह प्रभु राम के स्वरुपों की अगवानी करेंगे और उन्हें रामकथा पार्क के मंच पर लेकर आएंगे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button