2 मिलियन पार हुआ गुंजन सिंह का वीडियो सांग “कूलर लगवादीं”, यूपी बिहार में मचा रहा है तबाही

भोजपुरी के मोस्ट पॉपुलर सिंगर एक्टर गुंजन सिंह के गाने यूट्यूब पर तेजी से मिलियंस व्यूज का आंकड़ा पार कर रहे हैं। गुंजन सिंह के नए वीडियो सांग कूलर लगवा दीं ने यूपी बिहार में गर्दा उड़ा के रख दिया है।

भोजपुरी के मोस्ट पॉपुलर सिंगर एक्टर गुंजन सिंह के गाने यूट्यूब पर तेजी से मिलियंस व्यूज का आंकड़ा पार कर रहे हैं। गुंजन सिंह के नए वीडियो सांग कूलर लगवा दीं ने यूपी बिहार में गर्दा उड़ा के रख दिया है। इस शानदार वीडियो को दर्शक खूब प्यार दे रहे हैं, जिसे अब तक 2 मिलियन से अधिक व्यूज मिल गए हैं। गुंजन सिंह का यह रोमांटिक गीत वेव म्यूज़िक के ऑफिसियल यूटयूब चैनल से रिलीज किया गया है।

गुंजन सिंह ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का लिंक शेयर करते हुए सभी का शुक्रिया अदा किया है “आप के प्यार और सपोर्ट के लिए दिल से आभार, 20 लाख से ज्यादा लोगों का मिला प्यार।” इस गीत में गुंजन सिंह और अनुपमा यादव की सुरीली आवाज है जो दर्शकों को खूब रिझा रही है।

लिंक

गुंजन सिंह के फैन्स सोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं। इस गाने की थीम बड़ी अनोखी है। वीडियो में गुंजन सिंह की पत्नी कहती है हमारी शादी को 3 साल हो गए और आजतक आपने रूम में एक पंखा भी नहीं लगाया। तो गुंजन सिंह समझाते हैं कि अरे पगली तू काहे परेशान है, तूही तो मेरी जान है। तेरे लिए पंखा क्या हम कुछ भी लगवा सकते हैं। तब उनकी पत्नी गाते हुए कहती है कि जब से वह शादी करके ससुराल आई हैं गर्मी से परेशान है, एक कूलर लगवा दीं। गाना खूब देखा जा रहा है।
गाने में ऎक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

गुंजन सिंह के इस गीत को मनीष रोहतासी ने लिखा है जिसका मधुर संगीत आर्या शर्मा ने तैयार किया है। इस को डायरेक्ट किया है आर्यन देव ने जबकि परिकल्पना राकेश सिंह मारू की है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button