#HappyBdayPMModi- 70 साल के हुए प्रधानमंत्री मोदी, क्या आप जानते हैं उनसे जुड़ी ये बातें

Today is the birthday of Prime Minister of India, Narendra Modi: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को 70 साल के हो गए।  न सिर्फ देश से बल्कि पूरी दुनिया  के दिग्गज नेताओं और हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सवेरे से सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों का ताँता लगा हुआ हैं। 

चाय की दुकान से होता था परिवार का गुजारा 

प्रधानमंत्री का जन्म 17 सितम्बर 1950 को हुआ था। उनका जन्म गुजरात के वडनगर  के छोटे से परिवार में हुआ था। एक छोटी सी चाय की दुकान से उनके पूरे परिवार का गुजरा होता था। मोदी ने अपने बचपन में चाय बेचने में अपने पिता की मदद की करते थे। बाद में उन्होंने खुद का एक चाय का स्टाल खोल किया।

स्नातक पूरा होते छोड़ दिया घर 

आठ साल की उम्र में नरेंद्र दामोदर दस मोदी ने  आरएसएस से जुड़ गए.  जिसके साथ एक लंबे समय तक सम्बंधित रहे। इसके साथ साथ वे अपनी पढाई भी पूरी करते रहे। स्नातक होने के बाद उन्होंने अपने घर छोड़ दिया।

1971 में वह आरएसएस के लिए पूर्णकालिक कार्यकर्ता बने 

मोदी ने दो साल तक भारत भर में यात्रा की, और कई धार्मिक मंदिरों  का दौरा किया। 1969 या 1970 वे गुजरात लौटे और  अहमदाबाद चले गए। 1971 में वह आरएसएस के लिए पूर्णकालिक कार्यकर्ता बन गए। 1975 में देश भर में इमरजेंसी की स्थिति के दौरान उन्हें कुछ समय के लिए छिपना पड़ा। 1985 में वे बीजेपी से जुड़े और 2001 तक पार्टी पदानुक्रम के भीतर कई पदों पर कार्य किया, जहाँ से वे धीरे धीरे भाजपा में सचिव के पद पर पहुँचे।

26 मई 2014 से अब तक लगातार दूसरी बार वे भारत के प्रधानमंत्री बने हैं तथा वाराणसी  से लोकसभा सांसद भी चुने गये हैं। वे भारत के प्रधानमन्त्री पद पर आसीन होने वाले स्वतंत्र भारत में जन्मे प्रथम व्यक्ति हैं। इससे पहले वे 7 अक्तूबर 2001 से 22 मई 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। मोदी भाजपा आरएसएस के सदस्य हैं।

कौशाम्बी : जिला अस्पताल में मोबाइल के टार्च की रोशनी में हो रहा मरीजो का इलाज

इसके बाद वर्ष 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने उनके नेतृत्त्व में दोबारा चुनाव लड़ा और इस बार पहले से भी ज्यादा बड़ी जीत हासिल हुई। पार्टी ने कुल 303 सीटों पर जीत हासिल की। भाजपा के समर्थक दलों यानी एनडीए को कुल 352 सीटें प्राप्त हुईं। 30 मई 2019 को शपथ ग्रहण कर नरेंद्र मोदी लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बने।

pm modi

इससे पूर्व वे गुजरात राज्य के 14वें मुख्यमंत्री रहे हैं । उन्हें उनके काम के कारण गुजरात की जनता ने लगातार 4 बार (2001 से 2014 तक) मुख्यमन्त्री चुना था। गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की।  नरेन्द्र मोदी विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं और वर्तमान समय में देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से हैं। 

सोशल मीडिया पर सबसे अधिक हैं फॉलोअर

नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्रिओं में से एक है।  न सिर्फ देश में बल्कि दुनिया के लोग उन्हें फॉलो करते हैं।  माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भी वे सबसे ज्यादा फॉलोअर 4.5करोड़+, जनवरी 2019) वाले भारतीय नेता हैं। टाइम पत्रिका ने मोदी को पर्सन ऑफ़ द ईयर 2013 के 42 उम्मीदवारों की सूची में शामिल किया है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button