सुल्तानपुर: स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने वीर अब्दुल हमीद चिकित्सालय का किया लोकार्पण

प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री (HEALTH MINISTER) जय प्रताप सिंह ने नगर पालिका परिषद सुलतानपुर में संचालित वीर अब्दुल हमीद चिकित्सालय का लोकार्पण किया।

प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री (Health Minister) जय प्रताप सिंह ने नगर पालिका परिषद सुलतानपुर में संचालित वीर अब्दुल हमीद चिकित्सालय का लोकार्पण किया। स्वास्थ्य मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि वीर अब्दुल हमीद चिकित्सालय का संचालन रोटरी क्लब ट्रान्सगोमती सुलतानपुर द्वारा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि वीर अब्दुल हमीद चिकित्सालय में कम शुल्क में जनपद वासियों का होता था इलाज। इसके खुलने से अब जनपद वासियों को सस्ता एवं सुगम इलाज मिल सकेगा।

ये भी पढ़ें- तमिलनाडु: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 11 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया दुख, सहायता राशि का किया ऐलान

स्वास्थ्य मंत्री (Health Minister) ने जनपद वासियों को आश्वस्त किया है कि आवश्यकतानुरूप इस अस्पताल में सुविधाएं बढ़ायी जायेंगीं। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बबिता जायसवाल द्वारा वीर अब्दुल हमीद अस्पताल की उपलब्धियाँ गिनाई गयी। नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।

ये भी  पढ़ें- ….तो दो दिन में उत्‍तर प्रदेश पुलिस का मुखिया बदलने का होगा फैसला

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके त्रिपाठी, रोटरी क्लब के अध्यक्ष, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका श्यामेन्द्र मोहन के अलावा कई सभासद मौजूद रहे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button