जानें, किस रंग से होली खेलना होगा लाभकारी, राशि के अनुसार रंगों के इस्तेमाल से मिलेंगे लाभ

होली का त्यौहार बस आने वाली है और इस मौके पर किस राशि के लोग करे किस रंग का प्रयोग तो होगा लाभ

होली रंग बिरंगे रंगों ,मिठाइओ और खुशियों का त्योहार है। इस त्योहार में गुलाल, मिठाई, फाल्गुन के गीत, प्रेम इन सभी चीजों का मेलजोल देखने को मिलता है। इस साल होली (HOLI) 29 मार्च को मनाई जाएगी जो अन्य वर्षों के मुक़ाबले इस बार देर से मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन अपनी राशि के अनुसार रंग का प्रयोग करना बेहद ही लाभकारी माना जाता है। आप राशि के अनुसार इन रंगो का प्रयोग जर्रोर करे जिससे आपको लाभ मिले

ये भी देखें – IND VS ENG: BCCI ने वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का किया ऐलान, सूर्यकुमार यादव और प्रसिद्ध कृष्णा की मिली जगह

मेष राशि- मेष राशि के जातको को पीले और लाल रंग से होलीका पर्व मनाना चाहिए। इन रंगों से होली खेलने से आपके जीवन में प्यार और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहेगा।

वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों को होली के दिन सफेद कपड़े पहनकर नारंगी और बैंगनी रंग से होली खेलनी चाहिए। ऐसा करने से आपके सौभाग्य में वृद्धि होती है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों को हरे रंग से होली खेलनी चाहिए। ऐसा करने से ना सिर्फ इनके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी बल्कि संबंधों में प्रगाढ़ता भी आएगी।

कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों को सफेद कपड़े पहनकर होली खेलनी चाहिए। ऐसा करने से उन्हें धन, यश के साथ बेहद सुकून भी मिलेगा।

सिंह राशि- सिंह राशि के लोग गोल्डन, पीले, लाल और नारंगी रंग से होली खेल सकते हैं। ऐसा करने से न सिर्फ ये लोग ऊर्जावान बने रहेंगे बल्कि इनके साथ होली खेलने वाले लोग भी उत्साह से भर जाएंगे।

कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों को हरे, भूरे और नारंगी रंग से होली (HOLI) खेलनी चाहिए। इन रंगों से होली खेलने से इस राशि के लोगों का आर्थिक संकट दूर होता है।

तुला राशि- तुला राशि के जातक सफेद और हल्के गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर होली (HOLI) खेलें। ऐसा करने से आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों को लाल, मैरून और पीले रंग से होली खेलने जाना चाहिए। ऐसा करने से आपके आर्थिक संकट दूर होते हैं।

धनु राशि- धनु राशि के जातकों को होली खेलने के लिए पीले और लाल रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से आपका अपने परिजनों के साथ रिश्ता मजबूत बनेगा और गुरु ग्रह से जुड़ी कोई परेशानी भी आपके सामने नहीं आएगी।

मकर राशि- मकर राशि के लोगों को होली जरूर खेलनी चाहिए। इसके लिए इन्हें काले ,नीले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से आपको शीध्र ही अपने लक्ष्य की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों को होली खेलने के लिए लाल ,काला और बैंगनी रंग के गुलाल का प्रयोग करना चाहिए। ऐसा करने से आप कठिन परिस्थितियों को भी अपने कण्ट्रोल में कर पाएंगे।

मीन राशि- मीन राशि के लोगों को पीले रंग का प्रयोग कर होली (HOLI) खेलनी चाहिए। इस राशि के लोगों को होली के दिन पीला रंग शिवलिंग पर चढ़ाने के बाद ही होली खेलने के लिए जाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से आपको धन और यश की प्राप्ति होती है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button