Holika Dahan 2021: देशभर में होलिका दहन आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

होली (Holi) का त्योहार रंगों का त्योहार है, जिसे भारत (INDIA) में हर साल फाल्गुन महीने के पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।

होली (Holi) का त्योहार रंगों का त्योहार है, जिसे भारत (INDIA) में हर साल फाल्गुन महीने के पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। रंगों के इस त्योहार की धूम पूरे देश में देखने को मिलती है। हो। रंग, गुलाल, प्यार और भक्ति के इस त्योहार को मनाने की परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है।

होली के त्योहार को लेकर देशभर में धूमधाम

देशभर में होली के त्योहार को लेकर धूमधाम से तैयारियां चल रही हैं। होली (Holi) के पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह भी देखने को मिल रहा है। इस साल आज यानी 28 मार्च 2021 (रविवार) को देशभर मे होलिका दहन किया जाएगा।

हालांकि, कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस साल कुछ जगहों पर सार्वजनिक रूप से होलिका दहन ना करने का भी निर्णय लिया गया है। इस बार लोग अपने घरों में रहकर ही इस बार होली (Holi) का आनंद लेते नजर आएंगे।

ये भी पढे़-Happy Holi 2021: इस होली अपनों को जरूर भेजें ये मैसेज….

होलिका दहन में किसी वृक्ष की शाखा को जमीन में गाड़ दिया जाता है, उसे चारों तरफ से लकड़ी, कंडे या उपले से ढककर शुभ मुहूर्त में जलाया जाता है। इसमें छेद वाले गोबर के उपले, गेंहू की नई बालियां जलाई जाती हैं, ताकि सालभर व्यक्ति को आरोग्य की प्राप्ति हो और उसकी सारी परेशानियां अग्नि में भस्म हो जाएं। होलिका दहन की राख को घर में लाकर उससे तिलक करने की भी परंपरा है।

होलिका दहन का मुहूर्त

मार्च 28, 2021 (रविवार) को होलिका दहन
शाम 06 बजकर 37 मिनट से रात 08 बजकर 56 मिनट तक होलिका दहन का मुहूर्त
मुहूर्त की अवधि- 02 घंटे 20 मिनट

चार शुभ मुहूर्त

अमृतसिद्धि योग- 28 मार्च को सुबह 5 बजकर 36 मिनट से 29 मार्च की सुबह 6 बजकर 25 मिनट तक
सर्वार्थसिद्धि योग- 28 मार्च को सुबह 6 बजकर 26 से शाम 5 बजकर 36 तक
अमृत काल- 28 मार्च को सुबह 11 बजकर 04 मिनट से दोपहर में 12 बजकर 31 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- 28 मार्च दोपहर 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button