09 February 2021 का राशिफल: जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन?

Horoscope 09 February 2021: पढ़ें दैनिक राशिफल।

आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। किसको मिल सकती हैं खुशियां और किस राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल। जानें आपकी राशि के बारे में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या बुरा। Horoscope 09 February 2021

ये भी पढे़ं-अलीगढ़ : माँ-बाप ने चोरी की घटना को दिया अंजाम, दुधमुंहा बच्चा भी कटेगा साथ में जेल…

मेष

आज अनुभव से लाभ मिलेगा। पिता अथवा धर्मगुरु का सहयोग रहेगा। बुद्धि के देवता बुद्ध अस्त चल रहे हैं, ऐसे में परिवार में लोगों के बीच शांति बनाए रखें। नई नौकरी, नया अनुबंध, नए लोगों से भेंट, नए स्थान की यात्रा हो सकती है। बुध के मंत्र का जाप करें।

वृष

भाग्यवश षटग्रही योग आपको सफलता देगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। दुःख का अनुभव होगा, परन्तु मित्रों का सहयोग रहेगा। अनिद्रा की समस्या भी सताएगी। लाभ में वृद्धि होने के योग हैं। गाय को पालक का दान करें।

मिथुन

आपके लिए षटग्रही योग कष्टदाई है। धन हानि, स्वास्थ्य हानि के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक निर्णय सुखद रहेंगे। भगवान शिव की उपासना आपके लिए हितकर होगी। जरूरतमंदों में वस्त्रों का दान करें।

कर्क

दांपत्य जीवन के लिए षटग्रही योग कष्टदाई है। ससुराल पक्ष या जीवनसाथी से विवाद न उत्पन्न करें। वाणी पर संयम रखें। आज कोई नई शुरुआत हो सकती है, आमदनी बढ़ेगी। मित्र खर्च कराएंगे या उन के कारण नुकसान हो सकता है।

सिंह

आपकी राशि से छठे षटग्रही योग हैं, जिससे धन हानि एवं स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी या विरोधी से तनाव हो सकता है। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे समस्या हो। नौकरी में लाभ हो सकता है। आर्थिक योग कुछ अच्छा और कुछ खराब रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। प्रॉपर्टी के कार्यों में अधिक सावधानी रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कन्या

आपके लिए षटग्रही योग शुभ हैं। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। नया अनुबंध हो सकता है। पारिवारिक स्तर पर शुभ समाचार मिलेगा। आज दिन की शुरुआत अच्छी हो सकती है। जमीन, जायदाद से लाभ होगा। पुरानी पीड़ा फिर कष्ट दे सकती है। स्वास्थ्य का पूरा-पूरा ध्यान रखना होगा। आज नाखून न काटें।

तुला

मातृ पक्ष से षटग्रही योग कष्ट देगा। चल या अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। आज व्यर्थ भागदौड़ करनी होगी। आमदनी के साथ खर्च जुड़ा रहेगा। आज आलस्य के कारण अवसर हाथ से निकल जाएंगे। आज नए वस्त्र न पहनें।

वृश्चिक

पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी से षटग्रही योग तनाव देगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आज लेन-देन में नुकसान या भूल-चूक हो सकती है। तबीयत में सुधार होगा। सहकर्मियों की तरफ से मदद मिल सकेगी। हनुमान जी की आरती करें।

धनु

कुटुम्ब से षटग्रही योग परेशानी देगा। आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। किसी काम में किसी तरह का जोखिम न उठाएं। ज्यादा आत्मविश्वास से कार्य बिगड़ेंगे। व्यवसाय में जोखिम से बचना होगा। आज हर स्थिति में अपने सम्मान के प्रति सजग रहें। नमक का दान करें।

मकर

आपकी राशि पर षटग्रही योग बन रहा है, इस कारण स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की परेशानी हो सकती है। आज खरीद-फरोख्त में कागजी कारवाई पूरी रखने में सावधानी बरतें। भगवान को जलेबी का भोग लगाएं।

कुंभ

आपके राशि से षटग्रही योग बारहवें होगा। शासन सत्ता या अधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव दे सकता है। आज अपनी योजनाओं की गोपनीयता बनाए रखें नहीं तो लोग योजना चुरा लेंगे। आज हर शाख पे उल्लू बैठा है। अंजाम शाम तक आपके सामने होगा। हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं।

मीन

व्यर्थ की बाधाएं उत्पन्न करेगा षटग्रही योग। वाणी पर संयम रखें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। अपने हक के लिए लड़ना होगा। पारिवारिक अथवा वैवाहिक समस्याएं संभव हैं। विवेक से काम लें और ईश्वर की आराधना करें।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button