Horoscope 23 February 2021 का राशिफल: जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन?

आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। किसको मिल सकती हैं खुशियां और किस राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना।

आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। किसको मिल सकती हैं खुशियां और किस राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल। जानें आपकी राशि के बारे में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या बुरा। Horoscope 23 February 2021

ये भी पढ़े-Horoscope 21 February 2021 का राशिफल: जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन?

मेष

Horoscope- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र पर वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की जरूरत है। सहकर्मियों से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर भी कुछ चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ के लिए आज का दिन अच्छा है।

वृष

Horoscope- वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा गुजरने वाला है। मांगलिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। छात्रों के लिए भी आज का दिन अच्छा है। पढ़ाई में रूचि बढ़ेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी पेशा जातकों को पद्दोन्नति की खबर मिल सकती है।

मिथुन

Horoscope- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। काम को लेकर व्यस्तता रहेगी। काम की जिम्मेदारियों की वजह परिवार से दूरी रह सकती है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी।

कर्क

Horoscope- कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा, इसके बावजूद सफलता आपके साथ है। भाग्य का सहयोग मिलेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। लव लाइफ में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।

सिंह

Horoscope- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। पैसे कमाने का नया जरिया मिलेगा। क्रोध पर काबू रखने की जरूरत है। जल्दबाजी में फैसले लेने की जरूरत नहीं है। काम बिगड़ सकता है। अगर आप किसी के सामने प्रेम प्रस्ताव रखना चाहते हैं तो उसके लिए भी आज का दिन आच्छा है।

कन्या

Horoscope- कन्या राशि वालों को आज के दिन अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है। लोगों की सहायता मिलेगी। आपके काम समय से पूरे होंगे। काम के लिए सिलसिले में यात्रा का योग बन सकता है।

तुला

Horoscope- आज के दिन धार्मिक कार्यों की ओर रूचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है। परिवार के बुजुर्गों की सलाह काम आएगी। स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता हो सकती है। काम के सिलसिले में बहुत मदद न मिलने से मन दुखी हो सकता है।

वृश्चिक

Horoscope- वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से भी अच्छा रहने वाला है। लक्ष्मी जी की कृपा रहेगी। मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। वाहन खरीदने की संभावना है।

धनु

Horoscope- आज के दिन व्यापार-काम में वृद्धि होगी। भाग्य आपके साथ है। संतन पक्ष को सफलता मिलेगी। विदेश संबंधित कार्यों से जुड़े जातकों को यश प्राप्त होगा।

मकर

Horoscope- मकर राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक तौर पर दिन सुखद रहने वाला है। पारिवारिक सुख और दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। भूमि, स्थायी संपत्ति से लाभ मिल सकता है। सेहत के लिए दिन मध्यम है।

कुंभ

Horoscope- आज के दिन परिवारजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बिजनेस में लाभ मिलने की संभावना है। भाग्य का साथ मिलेगा।

मीन

Horoscope- मीन राशि वालों के लिए आज के दिन मेहनत का पूरा परिणाम मिलने की उम्मीद है। आपके सामने घर-परिवार में कुछ मामले पूरी तरह अचानक आ सकते हैं। कई योजनाओं को लेकर उलझनें बन सकती हैं। जमीन या मकान संबंधी काम पूरे होंगे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button