Horoscope 27 February 2021 का राशिफल: जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन?

आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। किसको मिल सकती हैं खुशियां और किस राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना।

आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। किसको मिल सकती हैं खुशियां और किस राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल। जानें आपकी राशि के बारे में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या बुरा। Horoscope 27 February 2021

मेष

Horoscope- आज के दिन आपको परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य के कारण आपको चिंता महसूस हो सकती है। मानसिक तनाव रहेगा। लोगों की बातों को नजरअंदाज करें। काम से संबंधित बड़ी जिम्मेदारियां लेने से बचें। पार्टनर के बर्ताव के कारण लोगों की आप पर नाराजगी बनी रह सकती है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह से आराम करना जरूरी होगा।

वृष

Horoscope- वृषभ राशि वालों के लिए आज के दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा। मित्रों के साथ काफी दिनों बाद मुलाकात होने के कारण किसी पार्टी की योजना बना सकते हैं। विचारों का आदान-प्रदान होने की वजह से आपको नया नजरिया भी मिल सकता है। काम से संबंधित नए प्रोजेक्ट की शुरुआत पैसों से संबंधित बड़ा लाभ दिलाएगी। पार्टनर के साथ समय बिताने के कारण मन को आनंद मिलेगा। स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं का समाधान मिलेगा।

मिथुन

Horoscope- मिथुन राशि वालों के लिए किसी महत्वपूर्ण काम के बारे में आपको खुशखबरी मिल सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवहार आगे बढ़ेंगे। जरूरी काम होने की वजह से फिलहाल जो भी काम है, उसे निपटाने की कोशिश द्वारा की जा सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, सर्दी-खांसी जैसी तकलीफ हो सकती है।

कर्क

Horoscope- आज के दिन कर्क राशि वाले जातकों का किसी कारणों से मन थोड़ा उदास हो सकता है, लेकिन किसी से अपने मन की बात शेयर करेंगे तो सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। दफ्तर में आज का दिन अच्छा और हंसी मजाक के बीच बीतेगा। काम से संबंधित योजना पर कार्य करने से भी जरूरी है। लव लाइफ में मनचाहा बदलाव देखने के लिए और वक्त लग सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए आप प्रयासरत रहेंगे।

सिंह

Horoscope- सिंह राशि वाले जातकों की परिवार के सदस्यों द्वारा तारीफ की जा सकती है। कई जिम्मेदारियों को आप अकेले ही निभाते हैं। काम की वजह से आपको सम्मान मिलेगा। पार्टनर के बीच का संवाद ठीक से बना रहने के कारण रिश्ते में प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

कन्या

Horoscope- आज के दिन कन्या राशि वाले जातकों को मानसिक तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है। काम में नयापन लाने की जरूरत है। जीवन में बढ़ रही व्यस्तता की वजह से पार्टनर के लिए समय निकालना आपके लिए कठिन हो सकता है। स्वास्थ बिगड़ सकता है।

तुला

Horoscope- आज का दिन तुला राशि वाले जातकों को कर्मठ और सर्वश्रेष्ठ बनाएगा। भाग्य और कर्म के ग्रह आपकी किस्मत चमकाने में पूरी कोशिश कर रहे हैं। आपको अपने सहकर्मियों की परेशानियों को जानने की कोशिश करनी होगी। पार्टनर आपके भावुक स्वभाव का फायदा उठा सकते हैं। पीठ दर्द की वजह से तकलीफ हो सकती है।

वृश्चिक

Horoscope- आज के दिन वृश्चिक राशि करने वाले जातकों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। अपने अंदर नकारात्कमता न बढ़ने दें। आज के दिन आपको बेचैनी महसूस होगी। आज के दिन काम बेहतरीन तरीके से कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

धनु

Horoscope- आज के दिन धनु राशि वाले जातकों की करीबियों को मदद की आवश्यकता पड़ सकती है, समर्पण भाव के साथ सहयोग करें। काम की नई जिम्मेदारियों को तनाव के तौर पर न लें। धन से जुड़ी चिंता आपको परेशान करेगी। दूसरों को दी हुई रकम वापस मिल सकती है। प्रेम संबंधों को जरूरत से अधिक महत्व देना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मकर

Horoscope- मकर राशि वाले जातकों के लिए आज के दिन कारोबार संबंधी यात्राओं के योग बन रहे हैं, जिससे आपको धन संबंधित लाभ हो सकता है। दफ्तर में काम की गति धीमी हो सकती है, इससे आपको परेशानी हो सकती है। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखें। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। खानपान का ध्यान रखें।

कुंभ

Horoscope- आज के दिन कुंभ राशि वाले जातक जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचें। क्रोध से बना हुआ कोई काम बिगड़ सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। बेरोजगार को रोजगार के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, जिससे बचें।

मीन

Horoscope- मीन राशि वाले जातकों को आज के दिन कार्यक्षमता के बल पर आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। कोई जरूरी काम को पूरा करने में आप सफल रहेंगे। लवमेटस को सरप्राइज मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं। धन से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। रूके हुआ धन मिल सकता है। माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे और सफलता के नए मार्ग खुलेंगे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button