अगर आप भी जानना चाहते हैं गर्भ में लड़का है या लड़की तो…

भारत में कई प्रकार की परंपराएं प्रचलित हैं, जिनमें से कई परंपराओं के बारे में लोग भलीं-भांति जानतेहैं, लेकिन कई ऐसी मान्यताएं भी हैं, जिनके बारे में जानकर आप ही हैरान रह जाएंगे।

भारत में कई प्रकार की परंपराएं प्रचलित हैं, जिनमें से कई परंपराओं के बारे में लोग भलीं-भांति जानतेहैं, लेकिन कई ऐसी मान्यताएं भी हैं, जिनके बारे में जानकर आप ही हैरान रह जाएंगे। ऐसी ही अजीबोगरीब मान्यता के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिस जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।

अगर हम आपसे कहें कि एक अजीबोगरीब पहाड़ है, जिस पर पत्थर फेंकने से वह बता देता है कि गर्भ में पल रहा बच्चा लड़का है या लड़की, तो शायद आपको भी विश्वास न हो, लेकिन यह सच है।

अजीबोगरीब परंपराएं

वैसे तो गर्भ में पल रहे बच्चे का जेंडर जानना कानूनी अपराध माना जाता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो मां के पेट में पल रहे बच्चे का जेंडर के बारे में जानने के लिए अजीबोगरीब परंपराएं अपनाते हैं।

बता दें कि झारखंड के लोहरदगा में स्थित खुखरा गांव में एक अद्भुत और लोकप्रिय पहाड़ है, जिस पर चांद की आकृति खुदी हुई है। इसी वजह से इसे चांद का पहाड़ भी कहते हैं।

यह भी पढ़ें : 

पहाड़ बता देता है बच्चे का जेंडर

लोगों का मानना है कि पहाड़ पर बनी चांद की आकृति से मां के गर्भ में पल रहे बच्चे के बारे में पता चल जाता है। गर्भवती महिला यह जान सकती है कि गर्भ में पल रहा बच्चा बेटा है या बेटी। इसके लिए गर्भवती महिला को पहाड़ पर पत्थर फेंकना होता है। अगर वह पत्थर पहाड़ पर बनी चांद की आकृति पर लगता है तो लड़का पैदा होता है और अगर उस आकृति के बाहर लगता है तो लड़की पैदा होती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक निश्चित दूरी से गर्भवती महिला इस पहाड़ पर बने चांद की आकृति की ओर पत्थर मारती है। अगर पत्थर चंद्रमा के बीच में जाकर लगता है तो लड़का पैदा होता है और यदि वह पत्थर चंद्रमा के बाहर लगता है तो माना जाता है कि लड़की पैदा होगी।

400 सालों से गर्भवती महिला को बता रहा भविष्य

लोगों की मानें तो यह पहाड़ पिछले 400 सालों से गर्भवती महिला कों उनके भविष्य के बारे में बता रहा है। बताया जा रहा है कि अब तक जितनी महिलाओं ने इस मान्यता को आजमाया है, उनका जवाब बिलकुल सही आया है। इसी के चलते आज भी महिलाएं इस पहाड़ के पास आकर गर्भ में पल रहे शिशु के जेंडर के बारे में पता लगाती हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button