सर्दियों के मौसम में अपनी डाइट में जरुर शामिल करें कीवी, इसके ये फायदे नहीं जानते होंगे आप

कीवी भले ही एक एक्जॉटिग फ्रूट के तौर पर पहचाना जाता है। लेकिन, अब भारत में यह फल बहुत आसानी से मिल जाता है। यह खट्टा-मीठा और रसीला होने के कारण बच्चों को काफी पसंद आता है। साथ ही इसकी अलग बनावट लोगों को इसकी तरफ आकर्षित करती है। कीवी फ्रूट विटामिन सी का अच्छा स्रोत होता है। साथ ही इसमें विटामिन ई, विटामिन के, फोलेट और पोटैशियम जैसे तत्व भी मौजूद होते हैं।

– कीवी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर में फैट को बढ़ने से रोकता हैं और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता हैं।

– कीवी हमारे इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत रखता है और शरीर के सूजन को कम करने में मददगार होता है। इसके प्रतिदिन के सेवन से आंखों की रोशनी भी बढ़ता है। इसके अलावा ये शरीर के अंदरुनी घावों को भरने में भी मदद करता है।

– ठंड में हम असमय कुछ न कुछ खाते ही रहते हैं, जिसके कारण कब्ज और गैसस्टिक जैसी समस्या हो जाता है। इससे बचने के लिए आप ठंड में का सेवन करें। यह फाइबर से भरपूर होती है, जो कब्ज और गैस की समस्या से राहत दिलाती है। इसके अलावा इंफेक्शन से बचने के लिए भी इसे आप अपनी डाइट शामिल कर सकते हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button