बढ़ते वजन को कम करने के साथ बॉडी को फिट रखेगा डिनर के साथ सलाद का सेवन

अच्छी सेहत के लिए योग और व्यायाम के साथ-साथ खान-पान पर ध्यान देना भी जरूरी है। खान-पान ऐसा होना चाहिए, जिसमें विटामिन और मिनरल के रूप में पर्याप्त पोषक तत्व मौजूद हों। हमारी सेहत के लिए फायदेमंद हेल्दी फूड में सलाद का भी विशेष स्थान है। यह न सिर्फ हमें कई बीमारियों से बचाता है, बल्कि हमारी त्वचा, आंखों और बालों के लिए भी फायदेमंद है। वैसे सलाद का सेवन सभी करते हैं, लेकिन सलाद खाने के फायदे के बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं।

– सलाद में एंजाइम्स होते हैं जो हाजमा ठीक करते हैं। खाने को पकाने से एंजाइम्स नष्ट हो जाते हैं क्योंकि 37 डिग्री पर कोई भी एंजाइम बच नहीं पाते। इसलिए फल और सलाद में ही ये एंजाइम्स बरकरार रहते हैं। ऐसे में हर मील के साथ सलाद जरूर खाएं। कम से कम सप्ताह में तीन बार सलाद जरूर खाएं।

– जैसे आप बॉडी की एक्सरसाइज करते हैं वैसे ही सलाद खाने से मसूड़े और दांतों की एक्सरसाइज होती हैं जिससे ये स्वस्थ रहते हैं। जो लोग बिल्कुल भी सलाद नहीं खाते हैं उनके गम्स बिल्कुल भी मजबूत नहीं होते हैं।

– सलाद में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। जब हम सलाद खाते हैं तो प्राकृतिक रूप से फाइबर खाते हैं जिससे शरीर में फाइबर की कमी नहीं होती।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button