सुल्तानपुर : अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्तियों को किया गया सम्मानित

खबर सुल्तानपुर से हैं जहाँ सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सोमवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति के अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं का शुभारम्भ/शिलान्यास कर अलग-अलग क्षेत्रों की अग्रणी महिलाओं से संवाद कर सम्मानित किया गया।

खबर सुल्तानपुर से हैं जहाँ सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सोमवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस ( International Women Day) के अवसर पर मिशन शक्ति के अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं का शुभारम्भ/शिलान्यास कर अलग-अलग क्षेत्रों की अग्रणी महिलाओं से संवाद कर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस (Women Day) के अवसर पर मातृ शक्ति के विषय में मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना, महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, मोबाइल/कम्प्यूटर में अपलोड महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन से सम्बन्धित वभिन्न एप के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी, जिसका सीधा प्रसारण आज पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में एल0ई0डी0 के माध्यम से सजीव प्रसारण को देखा एवं सुना गया।

ये भी पढ़ें- एटा : बच्चे को पीट रहा था पिता, बचाने गए युवक को मारी गोली

बताते चलें कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस ( International Women Day) के अवसर पर सोमवार को पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित कार्यक्रम का मा0 विधायक सुलतानपुर सूर्यभान सिंह, मा0 विधायक सदर सीताराम वर्मा, मा0 विधायक लम्भुआ देवमणि द्विवेदी, मा0 विधायक कादीपुर राजेश गौतम, मा0 विधायक इसौली अबरार अहमद, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बबिता जायसवाल, क्षेत्रीय महामंत्री काशी प्रान्त बबिता तिवारी, जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक डाॅ0 अरविन्द चतुर्वेदी, मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स आदि ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मा0 विधायक सुलतानपुर, मा0 विधायक लम्भुआ, मा0 विधायक कादीपुर, मा0 विधायक सदर ने आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, कन्या सुमंगला योजना आदि-आदि सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान एवं स्वावलम्बी बनाये जाने हेतु चलायी जा रही योजनाओं के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। मा0 जनप्रतिनिधिगणों अपने सम्बोधन में कहा कि आज तक कोई भी सरकार महिलाओं के प्रति इतनी योजना नहीं लागू की थी, जितना वर्तमान समय में केन्द्र/प्रदेश सरकार योजनाएं लागू की है। वर्तमान सरकार मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के विषय में जागरूक कर सशक्त बनाने का कार्य कर रही है, जिसके अन्तर्गत महिलाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला, महिला सुरक्षा समूहों के माध्यम से सशक्त बनाने का काम कर रही है।

तो वहीं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बबिता जायसवाल ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं बेटी के पैदा होने पर घर लक्ष्मी के आगमन का शुभ संकेत माना जाता है बताया। क्षेत्रीय महामंत्री काशी प्रान्त बबिता तिवारी ने भी अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति के विषय में विस्तार से बताया जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया कि आज बडे़ हर्ष का दिन है कि आज पूरे विश्व में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस ( International Women Day) मनाया जा रहा है, जिसके क्रम में आज हमोर देश में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। केन्द्र/प्रदेश की सरकार मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के विषय में जागरूक कर उनको सशक्त बनाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक डाॅ0 अरविन्द चतुर्वेदी ने महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा महिलाओं को सरस्वती, दुर्गा, लक्ष्मी आदि की संज्ञा के रूप में भी वर्णन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं के मान, सम्मान, सुरक्षा हेतु दृढ़ संकल्प है और महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा कम्प्यूटर/मोबाइल में विभिन्न एप डाउनलोड कर जागरूक किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस ( International Women Day) के अवसर पर महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान सम्बन्धी जानकारी देकर आये हुए समस्त महिलाओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला विकास अधिकारी डाॅ0 डी0आर0 विश्वकर्मा ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को जागरूक कर मंच का संचालन किया।अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग के जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार द्वारा आये हुए सभी सम्मानित अतिथियों/मा0 जनप्रतिनिधियों व मिशन शक्ति के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/महिलाओं को शाल भंेटकर सम्मानित किया तथा छात्र/छात्राओं एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के 50 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार(प्रथम, द्वितीय व संात्वना) पुरस्कर देकर सम्मानित किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अन्तर्गत मिशन शक्ति के अन्तर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के जनपद सुलतानपुर की ब्राण्ड एम्बेसडर सीमोन शुक्ला, अनन्या श्रीवास्तव को मा0 जनप्रतिनिधिगण व जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Report- Santosh pandey

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button