प्रदेश में जल्द जारी हो सकती है, इन IPS अफसरों के तबादले की लिस्ट…

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कई अफसरों के तबादलों पर मंथन किया जा रहा है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कई अफसरों के तबादलों पर मंथन किया जा रहा है। प्रदेश में जल्द ही जोन, रेंज व जिलों तक प्रशासनिक बदलाव की संभावनाओं के साथ आईपीएस अफसरों (IPS Officers) के तबादलों की सूची जारी की जा सकती है।

सूत्रों के हवाले से आईपीएस अफसरों (IPS Officers) के ट्रांसफर को लेकर बड़ी खबर आ रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए शासन की ओर से पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किये जा सकते हैं, जिसकी लिस्ट जल्द जारी की जा सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, शासन की ओर से जोन, रेंज व जिलों तक पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं। एडीजी, आईजी, डीआईजी समेत कई जिले के कप्तान (IPS Officers) बदले की तैयारी की जा रही है। इन तबदलों में सबसे ज्यादा बदलाव रेंज और जिलों की तैनाती में होने की संभावना है।

 

यूपी कैडर के 22 आईपीएस अफसरों (IPS Officers) के प्रमोशन के बाद से ही तबादलों की अटकले तेज हो गई हैं। वहीं, सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी मिल रही है कि आईपीएस अफसरों के तबादले की सूची को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हरी झंडी दे दी है।

आपको बता दें कि गुरुवार को प्रदेश सरकार ने सात आईजी को एडीजी, छह डीआईजी को आईजी और आठ एसएसपी को ‌डीआईजी पद पर प्रमोट करने का आदेश जारी किया था। एडीजी पद पर प्रोन्नत होने वाले वर्ष 1996 बैच के आईपीएस अफसरों (IPS Officers) में से ए. सतीश गणेश आगरा रेंज और विजय सिंह मीना वाराणसी रेंज में आईजी पद पर कार्यरत थे। दोनों पहली जनवरी से एडीजी पद पर प्रोन्नत हो गए हैं।

नोट: आधिकारिक पुष्टि न होने के कारण अभी हम लिस्ट प्रकाशित करने में असमर्थ हैं। जैसे ही इसकी पुष्टि होगी, लिस्ट प्रकाशित की जाएगी।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button