झांसी : ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, पत्नी की मौत

झांसी के मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हरौली में एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस घटना में महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

झांसी के मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हरौली में एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस घटना में महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर तमाम पुलिस बल मौके पर पहुंच मामले की पड़ताल में जुट गया है।

ये भी पढे़-शामली : संदिग्ध परिस्थितियों में 4 खोखे में लगी आग, लाखों का नुकसान

बताया जा रहा है कि दोनों पति पत्नी ग्राम सेरसा से ओरछा की ओर जा रहे थे। जहां ग्राम बम्हरौली में उनकी बाइक पहले एक अन्य बाइक से टकरा गई। जिसके फलस्वरूप पति पत्नी सड़क पर गिर गये। तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। इस दुर्घटना में महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति घायल हो गया। महिला का नाम ममता देवी बताया जा रहा है, जबकि पति का नाम संजीव कुमार बताया है।

रिपोर्टर- मदन यादव

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button