झाँसी : प्रशासन का कड़ा रुख, पूर्व केन्द्रीय मंत्री व कांग्रेसियों को किया गया नज़रबंद

कृषि कानून के विरोध में देश भर में चल रहे किसान आंदोलन के तहत आज किए गए रेल रोको अभियान रेल रोकने के लिए निकलने के पहले ही कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने नजर बंद कर दिया।

कृषि कानून के विरोध में देश भर में चल रहे किसान आंदोलन के तहत आज किए गए रेल रोको अभियान रेल रोकने के लिए निकलने के पहले ही कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने नजर बंद कर दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ आदि नेताओं को पुलिस ने घरों में ही कैद कर दिया। इन नेताओं के घरों के बाहर सुबह से ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। कांग्रेसी नेताओं ने जब निकलने की कोशिश की तो पुलिस से उनकी तीखी झड़प भी हो गई। हालांकि बाद में सभी कांग्रेसी शहर अध्यक्ष के आवास पर इकट्ठा हुए और वहीं पर पहुंचकर एसडीएम ने कांग्रेसियों का ज्ञापन लिया।

ये भी पढे़ें-एक तरफा इश्क में पागल युवक ने पहले शिक्षिका और बाद में खुद को मारी गोली

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि देश के लोकतंत्र को लूटा जा रहा है। पहले एयरपोर्ट लूटे गए, फिर ट्रेन लूटी गई और अब किसानों को लूटने की कोशिश की जा रही है। 200 किसानों की शहादत के बाद जब हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने जाते हैं तो भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री सहित अन्य नेता उनका मखौल उड़ाते हैं। यह भारतीय जनता पार्टी की मानवीय संवेदनाएं हैं, जिन्हें अब आम जनता समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि भगवान का शुक्र है कि पुलिस ने लाठियां और गोलियां नहीं दागीं, जबकि देश के कई हिस्सों में पुलिस ने आततायी रवैया अपनाया है, जो केवल और केवल सरकार के इशारे पर किया गया है।

रिपोर्ट- मदन यादव

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button