शूटिंग के दौरान फ्लोरल ड्रेस में करीना कपूर ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में उन्हें पति सैफ अली खान संग मुंबई स्ट्रीट पर वॉक करते हुए स्पॉट किया गया।करीना कपूर की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। व्हाइट, पेस्टल ब्लू ड्रेस में करीना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही वह पैपराजी को बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पोज दे रही हैं।

इससे पहले करीना कपूर खान करवा चौथ के मौके पर पूरे ‘कपूर खानदान’ संग नजर आई थीं। वह डिनर करने पहुंची थीं। फ्लोरल ड्रेस में करीना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें क्लिक करा रही थीं। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहणी ने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

फोटो शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा था, “फैमिली डिनर”। कुछ सदस्यों को हम सभी मिस कर रहे हैं। इसके अलावा मुंबई में करीना को व्हाइट कलर की ड्रेस पहने भी स्पॉट किया गया। इन फोटोज में चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था। करीना कपूर खान की फोटोज बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए लगभग रोज ही सामने आ रही हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button