Karwa Chauth 2020: यदि दिखना चाहती हैं ख़ास तो लुक में इन सोलह श्रृंगारों को जरुर करें शामिल

करवाचौथ जिस दिन पत्नी अपने पति की लम्बी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के साथ उनके लिए व्रत रखती हैं। हिंदू धर्म में मनाए जाने वाले खास त्योहारों में से एक है करवा चौथ।

जिसे भारत के उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, गुजरात और राजस्थान तक में मनाया जाता है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लम्बी आयु के लिए व्रत रखती हैं ओर शाम को चांद की रौशनी में अपने पति का चेहरा देखकर व्रत खोलती हैं।

1. शादी का जोड़ा

दुल्हन के लिए लाल रंग का शादी का जोड़ा शुभ व महत्वपूर्ण माना जाता है। लाल रंग प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है।

2. सिंदूर

सिंदूर महिलाओं के सौभाग्य का प्रतीक होता है। शादी के बाद से ही यह उनके श्रृंगार का खास हिस्सा बन जाता है।

3. मेहंदी

मेहंदी लगाने का शौक लगभग सभी महिलाओं को होता है। सोलह शृंगार में मेहंदी महत्वपूर्ण मानी गई है।

4. बिंदी

पहले बिंदी भी सुहागिन महिलाओं की ही पहचान हुआ करती थी लेकिन अब कुंवारी महिलाएं भी इसे खूबसूरती के लिए लगाती हैं। जो महिलाओं के 16 शृंगार का बहुत ही खास हिस्सा है।

5. इत्र

खुशबू को प्रेम का प्रतीक माना गया है और यह एक दूसरे की ओर आकर्षित करने का काम करती है।

6. काजल

काजल आंखों व रूप को निखारने का काम करता है।

7. पायल

पैरों में पहनी जाने वाली पायल कभी भी सोने की नहीं होनी चाहिए। चांदी की ही सबसे उत्तम व शुभ मानी जाती है।

8. बिछिया

पैरों की उंगलियों में पहनी जानी बिछिया सुहागिन महिलाओं की पहचान होती है। बिछिया भी चांदी की ही सबसे शुभ मानी गई है।

9. अंगूठी

शादी के रस्मों की शुरूआत ही अंगूठी से होती है। सगाई जिसमें लड़का-लड़की एक दूसरे को अंगूठी पहनाते हैं। तो ये गहना भी सोलह श्रृंगार में खास माना जाता है।

10. गजरा

जूड़े और चोटी को सजाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला गजरा महिलाओं की खूबसूरती में लगाता है चार चांद। गजरा चमेली और मोगरा के अलावा और भी कई तरह के सुंगंधित फूलों से बनाया जाता है।

11. कान की बाली या झुमके

बाकी गहनों की ही तरह झुमके, कुंडल भी सुहागिनों की शोभा बढ़ाते हैं। अलग-अलग डिज़ाइन और आकार में उपलब्ध ईयररिंग्स सोने, चांदी से लेकर और भी कई तरह के धातुओं से बने होते हैं।

12. मांगटीका

शादी के वक्त ही नहीं उसके बाद भी मांगटीका को महिलाएं खूबसूरत नजर आने के लिए पहनती हैं। यह सोने, चांदी, कुंदन, जरकन, हीरे, मोती आदि से बनाया जाता है।

13. मंगलसूत्र

मंगलसूत्र शादी के समय वर द्वारा वधू के गले में बांधा जाता है और उसके बाद जब तक महिला सौभाग्यवती रहती है, तब तक वह इसे पहनती है।

14. चूड़ियां

चूड़ियां हर सुहागिन का सबसे खास शृंगार हैं। सावन में हरे रंग को बहुत महत्व दिया जाता है। महिलाओं के लिए कांच, लाक, सोने, चांदी की चूड़ियां सबसे महत्वपूर्ण मानी गई हैं।

15. बाजूबंद

ये हाथ के ऊपरी हिस्से में पहना जाता है। बाजूबंद सोने, चांदी, कुंदन या अन्य मूल्यवान धातु या पत्थर से बना होता है।

16. कमरबंद

कमरबंद धातु व अलग-अलग तरह के मूल्यवान पत्थरों से मिलकर बना होता है। कमरबंद नाभि के ऊपरी हिस्से में बांधा जाता है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button