कौशाम्बी: करोड़ों की लूट में झोल ही झोल, पहले इंकार फिर इकरार में अब एसआईटी की एंट्री

भुक्तभोगी व पुलिस के बीच आपसी तालमेल नही रहा। भुक्तभोगी तो पहले लूट से इंकार करता रहा कई घंटे बाद इकरार किया तो वो भी 40 लाख की। लेकिन एमपी में 1 करोड़ 74 लाख बरामद होने के बाद हर जगह खेल ही खेल नजर आ रहा है।

कौशाम्बी। प्रतापगढ़ जनपद के हथिगवां थाना इलाके में नेशनल हाइवे टू पर रविवार की भोर रात को बदमाशों ने कई करोड़ रुपये की लूट (robbery)  की थी। घटना के लगभग 8 घंटे बाद लूटी गई स्कार्पियो कोखराज थाना अंतर्गत बरामद हुई थी।

वहीं भुक्तभोगी व पुलिस के बीच आपसी तालमेल नही रहा। भुक्तभोगी तो पहले लूट (robbery)  से इंकार करता रहा कई घंटे बाद इकरार किया तो वो भी 40 लाख की। लेकिन एमपी में 1 करोड़ 74 लाख बरामद होने के बाद हर जगह खेल ही खेल नजर आ रहा है।

20 लाख का खुलासा कर कौशाम्बी पुलिस ने भी अपना पल्ला झाड़ लिया

वहीं सूत्रों की माने तो लगभग 5 करोड़ की लूट (robbery)  हुई थी। वही रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कौशाम्बी पुलिस मप्र के शिवनी तक गई लेकिन कौशाम्बी पुलिस के हाथ खाली के खाली ही रहे। हालांकि 20 लाख का खुलासा कर कौशाम्बी पुलिस ने भी अपना पल्ला झाड़ लिया।

ये भी पढ़े-अमेठी: रजिस्ट्रार कानूनगो और प्रोबेशन अधिकारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल

प्रतापगढ़ की लूट, कौशाम्बी में रिपोर्ट, ये कैसा खेल..

भले ही आम आदमी को अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये हफ़्तों महीनों थाने के चक्कर काटने पड़े। किसी-किसी को तो अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ता है तब जाकर कहीं न्यायालय के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज होती है।

प्रतापगढ़ के मामले में रिपोर्ट भी वीआईपी हुई। लूट (robbery)  करोड़ो की थी फिर भी रिपोर्ट दर्ज कौशाम्बी में हुई वो भी शिर्फ़ 40 लाख की लूट का। वो तो आरोपियों की किस्मत खराब थी जिसमे मध्य-प्रदेश पुलिस ने 1 करोड़ 74 लाख रुपया बरामद किया। तब जाकर कहीं लोगों को पता चल सका ये लाखों की नहीं करोड़ो की लूट थी।

व्यापारी का धन भी गया अब धर्म पर आई नौबत..

पुलिस का खेल भी बड़ा निराला है दो-दो जगहों में खुलासे के बाद भी अभी तक व्यापारी के 2 करोड़ रुपये कहाँ है किसी को नही पता। प्रतापगढ़ से लेकर मध्यप्रदेश तक मे वे रुपये ज़मीन खा गया या आसमान अभी तक किसी को नही पता बल्कि पुलिस ने अब एसआईटी का गठन कर से पूछ-ताछ का ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। अब देखना है व्यापारी का पैसा मिलेगा या वो अब खुद को बचाते-बचाते जेल की सलाखों के पीछे पहुचता है।

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button