मोटापा ही नहीं फास्ट फूड से होते हैं ये 5 बड़े नुकसान

आखिर बाहर का खाना खाने से मना क्यों किया जाता है। घर पर चाहे जो भी बना हो वही खाने की सलाह हमेशा से ही दी जाती है।

आखिर बाहर का खाना खाने से मना क्यों किया जाता है। घर पर चाहे जो भी बना हो वही खाने की सलाह हमेशा से ही दी जाती है। क्या आपने कभी सोचा है कि जंक फूड में ऐसा क्या है जिससे उसे खाने से बचा जाना चाहिए। साथ ही जंग फूड्स न खाने के क्या फायदे होते हैं। क्या जंग फूड्स आप हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं। ऐसे कौन से कारण जो आपको फास्ट फूड के लाभ (Benefits Of Fast Food) और नुकसान के बारे में सोचने पर मजबूर कर देते हैं। आखिर फास्ट फूड्स (Fast Food) के नाम क्या होते हैं। ज्यादातर लोग यही पूछते हैं कि फास्ट के फूड्स के लाभ और हानि को कैसे समझा जा सकता है। आपने भी देखा होगा या महसूस किया होगा कि हम घर के खाने से ज्यादा जंग फूड्स् या फास्ट फूड्स के ज्यादा दीवाने होते हैं। हम आपको बताएंगे कि आखिर जंक फूड्स खाने से क्या नुकसान होते हैं…

ये भी पढें –सहारनपुर : बकाया ना देने पर नगर निगम ने किया पांच दुकानों को सील

चेहरे पर सूजन-
पिज्जा, बर्गर और फ्राइड स्नैक्स जैसे जंक फूड्स में नमक की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है। जिसका सेवन करने से व्यक्ति का ब्लड प्रेशर बढ़ने के साथ शरीर में वाटर रिटेंशन, सूजन और अधिक सुस्ती जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं।

त्वचा पर असर-
फास्ट फूड का सेवन करने से सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा को भी काफी नुकसान होता है। फास्ट फूड खाने से व्यक्ति के चेहरे पर पिंपल्स और दाग-धब्बे नजर आने लगते हैं। दरअसल फास्ट फूड का सेवन करने से शरीर में हार्मोन इम्बैलेंस होने लगता है। जिसकी वजह से त्वचा में दाग-धब्बे नजर आने लगते हैं।

नींद न आना-
फास्ट फूड का सेवन करने वाले बहुत कम ही लोग इस बात को जानते हैं कि उनका पसंदीदा फास्ट फूड सेहत ही नहीं बल्कि उनकी नींद को भी काफी प्रभावित करता है।फास्ट फूड का सेवन करने से न्यूरोकेमिकल प्रोसेस प्रभावित होता है, जिसके चलते व्यक्ति को नींद न आना और चिड़चिड़ापन घेरने लगता है।

बालों का झड़ना-
फास्ट फूड का सेवन करने से सबसे ज्यादा नुकसान बालों को होता है। फ्रेश फूड की तुलना में प्रोसेस्ड और फास्ट फूड में पोषक तत्व काफी कम मात्रा में पाए जाते हैं। जिसकी वजह से बालों को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। यही वजह है कि कुछ समय बाद बाल रूखे-बेजान और झड़ने लगते हैं।

डायबिटीज-
फास्ट फूड में चीनी पाई जाती है जो हमारे शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ा देती है। जिसकी वजह से व्यक्ति डायबिटीज या अन्य बीमारियों से ग्रस्त हो सकता है।

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button