तो इस वजह से स्त्रियां नहीं फोड़ती हैं नारियल

हिन्दू धर्म में नारियल के फल का बहुत महत्व है। कोई भी पूजा बिना नारियल के पूरी नहीं होती है। लोग किसी काम की नींव रखते हैं तो सबसे पहले नारियल को फोड़ कर उसका शुभारंभ करते हैं।

हिन्दू धर्म में नारियल के फल का बहुत महत्व है। कोई भी पूजा बिना नारियल के पूरी नहीं होती है। लोग किसी काम की नींव रखते हैं तो सबसे पहले नारियल को फोड़ कर उसका शुभारंभ करते हैं। नारियल को श्रीफल के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि नारियल को हमेशा पुरुष ही क्यों फोड़ते हैं? नारियल को स्त्रियों क्यों नहीं फोड़ती हैं।

ऐसा माना जाता है कि नारियल एक फल नहीं है बल्कि बीज है। स्त्रियां बीज रूप में शिशुओं को जन्म देती हैं। ऐसे में वो बीज को नुकसान कैसे पहुंचा सकती हैं, इसलिए उन्हें नारियल फोड़ने से रोका जाता है।

आपको बता दें कि नारियल के पीछे भी एक कथा छुपी हुई है। ऐसा कहा जाता है कि ब्रम्‍हा ऋषि विश्वामित्र ने विश्‍व का निर्माण करने से पहले नारियल का निर्माण किया था। नारियल में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों ही देवताओं का वास माना गया है। ये भी एक कारण है जिसकी वजह से महिलाएं नारियल नहीं फोड़ती हैं।

ऐसी भी मान्यता है कि नारियल भगवान विष्णु की ओर से भेजा गया पृथ्वी पर पहला फल है। इस फल पर माता लक्ष्मी को छोड़कर और किसी की हक नहीं हैं।

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button