जानें, 2021 में मेष राशि वालों का कैसा रहेगा करियर और लव लाइफ?

जितना लोगों को कोरोना की दवा का इंतज़ार है उतना ही इस साल के ख़त्म होने का भी इंतज़ार कर रहे है। नवम्बर माह समाप्ति की ओर है और बहुत जल्द ही हम 2020 को छोड़ 2021 में कदम रख देंगे।

जितना लोगों को कोरोना की दवा का इंतज़ार है उतना ही इस साल के ख़त्म होने का भी इंतज़ार कर रहे है। नवम्बर माह समाप्ति की ओर है और बहुत जल्द ही हम 2020 को छोड़ 2021 में कदम रख देंगे। ऐसे में आपको अभी से जज्ञासा सताने लगी होगी की आने वाला साल 2021 कैसा रहेगा। तो चलिए आज हम आपको सबसे पहली राशि मेष आने वाला साल कैसा होगा ये बताते है। मेष राशि के जातकों का स्वभाव, शिक्षा, करियर, लव लाइफ, आर्थिक स्थिति और उनका स्वास्थ्य आने वाले साल 2021 में कैसा रहेगा। 

एमेथिस्ट मेष राशि का स्वभाव ज्योतिष के अनुसार मेष राशि अग्नि तत्व की राशि मानी जाती है। इसलिए इस राशि के जातकों में गजब कर ऊर्जा, उत्साह और साहस होता है। ये लोग बहुत साहसी किस्म के होते है, जिस वजह से ये हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं। इन लोगों में एनर्जी लेवल इतना ऊंचा रहता है कि आप इन्हें कभी थका हुआ महसूस नहीं करेंगे। ये लोग प्यार और जिंदादिली से भरपूर होते हैं। अपने कार्यों के प्रति ये बहुत ईमानदार रहते हैं। अपने कार्यों के लिए इन्हें दूसरे लोगों पर निर्भर रहना पसंद नहीं होता है। ये लोग अपने खास कार्यों को स्वयं ही करना पसंद करते हैं। प्यार में इनका स्वभाव बहुत ही रोमांटिक होता है। एक बार प्यार में पड़ जाने के बाद ये लोग अपने पार्टनर का पूरा ध्यान रखते हैं और उन्हें खुश रखने का पूरा प्रयास करते हैं।

मेष राशि 2021 शिक्षा राशिफल 2021 के अनुसार छात्रों के लिए यह वर्ष काफी अच्छा रहने वाला है। स्टूडेंट्स पढाई में अपनी अच्छी परफॉरमेंस देंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए सह समय सबसे बेहतर रहने वाला है। क्योंकि इस समय आपको अपनी मेहनत के अनुकूल ही फलों की प्राप्ति होगी। यदि उच्च शिक्षा ले रहे हैं या उच्च शिक्षा में प्रवेश लेना चाह रहे हैं तो धैर्य रखें और सही दिशा में मेहनत करें। जिससे आपको अच्छे परिणामों की प्राप्ति हो। इस वर्ष आप मेहनत को रफ्तार देते हुए आगे बढ़ते रहें। कुल मिलाकर स्टूडेंटस के लिए यह वर्ष सामान्य से अच्छा रहेगा।

व्यवसाय मेष राशिफल 2021 के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए यह वर्ष करियर के मामले में आगे बढ़ने वाला रहेगा। कार्यरत जातकों को अपने वर्कप्लेस में प्रगति मिलेगी जिससे आने वाले समय में आपको अच्छा खासा लाभ होगा। हालांकि साल की शुरूआत में अधिक मेहनत की आवश्यकता है। कार्य के सिलसिले में विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। साथ ही ये जातक जो जॉब सर्च कर रहे हैं उन्हें भी इस वर्ष सफलता मिलने के पूर्ण योग हैं। बिजनेस मेन जातकों के लिए यह साल उत्तम रहेगा। हालांकि उन्हें इस वर्ष थोड़ा ध्यान पूर्वक आगे बढ़ने की जरुरत होगी। इस समय आप व्यवसाय के विस्तार के बारे में भी विचार कर सकते हैं। कुल मिलाकर करियर के मामले में यह वर्ष आपके लिए शानदार रहने वाला साबित होगा।

ये भी पढ़े-आजमगढ़: छठ पूजा के बाद भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने घाटों की सफाई

विवाह राशिफल 2021 के अनुसार यह वर्ष प्रेम और विवाह के मामले में आपके लिए यादगार रहेगा। अगर आप पहले से ही रिलेशनशिप में हैं तो आप अपने पार्टनर के पूरा सम्मान और समर्थन दें और उनकी ओर से भी आपको भरपूर केयर और सम्मान मिलेगा। अपने रिश्ते को रोमांटिक रखने के लिए प्रेम में पारदर्शिता बनाये रखें। उन लोगों के लिए भी यह वर्ष सबसे अच्छा रहेगा जो अपने प्रियतम संग प्रेम विवाह में बंधना चाहते हैं। उन्हें भी इस वर्ष सफलता की अपार संभावना हैं। प्रेमी संग रोमांटिक डेट का प्लान भी कर सकते हैं। अपने लवर संग आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद लेंगे।

वैवाहिक जातकों के लिए भी यह वर्ष शानदार रहेगा। जीवनसाथी संग आप काफी अच्छे पलों को जियेंगे। और एक-दूसरे के साथ हर मोड़ पर खड़े रहेंगे। कुल मिलाकर प्रेम और वैवाहिक मामलों में यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा। मेष राशि 2021 पारिवारिक जीवन राशिफल 2021 के अनुसार यह वर्ष आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। अपने प्रत्येक महत्वपूर्ण कार्य में आप अपने पारिवारिक लोगों की सलाह लेंगे। और काम की अधिक व्यस्तता के बाद भी आप अपने परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे।

परिवार के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। प्रत्येक परिस्थिति में आपको अपने साथियों और भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। इस वर्ष आपके भाई-बहनों से आपका रिश्ता और प्रगाढ़ होगा। कुल मिलाकर पारिवारिक मामलों में यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा। मेष राशि 2021 आर्थिक स्थिति मेष राशिफल 2021 के अनुसार यह साल आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। पैसा कमाने के कई स्त्रोत आपके सामने होंगे। आर्थिक मामलों में आप लगातार आगे बढ़ेंगे और तरक्की करेंगे।

विशेष रूप से वर्ष का मध्य भाग आपकी आमदनी के लिए बेहद बेहतर रहने वाला है। मनी सेविंग की योजना आप हमेशा ही बनाते आए हैं लेकिन साल 2021 में आपकी योजनाएं पूरी होंगी। और वहीं अगर कहीं आपका पैसा फंसा हुआ है तो उसकी भी आपको वापस मिलने की संभावना है। इस वर्ष पारिवारिक आय में भी वृद्धि के योग हैं। कुल मिलाकर आर्थिक मामलों में यह वर्ष आपके लिए उत्तम रहेगा। मेष राशि 2021 स्वास्थ्य राशिफल 2021 के अनुसार हेल्थ लाइफ के लिए यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा। इस वर्ष आपकी जीवनशैली में कुछ सकारात्मक परिवर्तन होंगे। आप अपने आपको ऊर्जावान समझने लेगेंगे और जोश और उत्साह के साथ अपने कार्य को संपन्न करेंगे। हालांकि आप भी अपनी सेहत को लेकर लापरवाही ना बरतें। स्वास्थ्य और सेहत के कारण आपके व्यक्तित्व में दिव्यता आएगी। कुल मिलाकर हेल्थ के मामले में भी यह साल आपके लिए अच्छा रहेगा।

ये होगा मेष राशि वालों का लकी नंबर और रंग

मेष राशि 2021 लकी  नंबर  6,9 होगा। जबकि दिन रविवार, मंगलवार और बुधवार होगा। अगर रंग की बात करें तो  लाल, नारंगी और पीला होगा।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button