लखनऊ- योगी सरकार पर अजय कुमार लल्लू ने साधा निशाना, कही यह बात

उत्तर प्रदेश सरकार के ऊपर इन दिनों लगातार विपक्षी पार्टियां बदहाल कानून व्यवस्था और किसानों के मुद्दे को लेकर हमलावर होती नजर आ रही है।

उत्तर प्रदेश सरकार के ऊपर इन दिनों लगातार विपक्षी पार्टियां बदहाल कानून व्यवस्था और किसानों के मुद्दे को लेकर हमलावर होती नजर आ रही है। इसी क्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ता लगातार सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते नजर आ रहे हैं।

महिला उत्पीड़न के मामलों और किसानों की समस्याओं को लेकर एक बार फिर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए एकत्र हुए। हालांकि परिवर्तन चौक पर पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को विधानसभा की ओर कूच करने से पहले पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

 यह भी पढ़े : आजमगढ़ : आइए मनाए “इस बार की दिवाली गौ दिवाली” साज फाउंडेशन के साथ

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आवाहन पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए एकत्र हुए। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का आरोप था कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है और किसान भुखमरी की कगार पर खड़े हैं। ऐसे में कांग्रेसी कार्यकर्ता सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़क से सदन तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए प्रदर्शन करते रहेंगे।

बात दें कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं को पुलिस ने परिवर्तन चौक से हिरासत में ले लिया जब वह विधानसभा की ओर कूच करने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान मसूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी उर्षा को भी पुलिस ने लिया हिरासत में लिया। वही मौके पर पहले से मौजूद बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया।

 

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button