लखनऊ: पूरे प्रदेश में समाजवादियों ने धूमधाम से मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, वितरित किए भोजन और फल

01 जुलाई 2021 को सपा पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 48वां जन्मदिन समाजवादियों द्वारा बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।

01 जुलाई 2021 को सपा पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 48वां जन्मदिन समाजवादियों द्वारा बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के इस जन्मदिवस को ‘संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया और 2022 में अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान कई जिलों में सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण अभियान, रक्तदान शिविर, भोजन शिविर, पूजा, हवन और रोगियों को फल वितरण द्वारा किया गया।

 

राजधानी लखनऊ में समाजवादी छात्रसभा अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ‘देव’ की अगुवाई में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी जन्मदिवस के शुभ अवसर पर से लखनऊ के राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में सभी तामीरदारो को भोजन और फल उपलब्ध कराया गया।

मेडिकल कालेज पहुंचकर रक्त दान किया। भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। इस अवसर पर तमाम सपा नेता समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालयों पर एकत्र हुए और केक काटकर सभी ने एक दूसरे को बधाई दी और अखिलेश यादव की दीर्घायु होने की कामना की।

साथ ही वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी रख अपने अपने विचार रखे और 48वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अखिलेश यादव जी के जन्मदिन के सुअवसर पर रामप्रकाश यादव जी(170 सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र) ने सुन्दर काण्ड की शुरुआत की और बजरंग बली से अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना की।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button