Makar Sankranti: राहुल-प्रियंका ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मकर संक्रांति के अवसर पर आज देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई

Makar Sankranti: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मकर संक्रांति (Makar Sankranti)  के अवसर पर आज देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि पने हक की लड़ाई लड़ रहे किसानों को और मजदूरों को न्याय मिलेगा।

हक के लिए शक्तिशाली लोगों के खिलाफ लड़ रहे

राहुल गांधी ने कहा , “ फसलों की कटाई का समय खुशी और उत्सव का अवसर होता है। सभी को मकर संक्रांति, पोंगल, बिहू, भोगी और उत्तरायण की शुभकामनाएं। हक के लिए शक्तिशाली लोगों के खिलाफ लड़ रहे किसान, मजदूरों के लिए विशेष प्रार्थना और शुभकामनाएं।”

ये भी पढ़े-गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह 4 बजे गोरखनाथ को परम्परागत तरीके से चढ़ाई पहली खिचड़ी

फसल उगाने वाले अन्नदाताओं को न्याय मिले

प्रियंका गाँधी ने कहा, “ समस्त देशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल, बिहू और भोगी की हार्दिक शुभकामनाएं। फसलों से जुड़े इन त्यौहारों के उल्लास के बीच ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि फसल उगाने वाले अन्नदाताओं को न्याय मिले।”

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button