मथुरा: उपमुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों को दिया वृन्दावन कुम्भ में आने का निमंत्रण

श्री धाम वृन्दावन में यमुना के पुलिन तट पर लग रहे वृन्दावन कुम्भ में आने का निमंत्रण आचार्य पण्डित नरोत्तम लाल सेवा संस्थान के महामंत्री और प्रख्यात भागवत प्रवक्ता आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने दोनों उपमुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री को निमंत्रण दिया।

Mathura: श्री धाम वृन्दावन में यमुना के पुलिन तट पर लग रहे वृन्दावन कुम्भ में आने का निमंत्रण आचार्य पण्डित नरोत्तम लाल सेवा संस्थान के महामंत्री और प्रख्यात भागवत प्रवक्ता आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने दोनों उपमुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री को निमंत्रण दिया।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व कई मंत्रियों को पधारने का निमंत्रण दिया

वृंदावन कुंभ बैठक में लगने वाले नरोत्तम नगर पंडाल में पधारने हेतु आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने अपने सहयोगियों के साथ माननीय उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व कई मंत्रियों को पधारने का निमंत्रण दिया ।

ये भी पढ़े-आजमगढ़ : पुलिस ने चोरी की तीन बाइक के साथ तीन चोरों को किया गिरफ्तार

आचार्य मृदुल कांत जी ने बताया कि माननीय उप मुख्यमंत्री द्वय ने अवश्य पधारने की स्वीकृति प्रदान की है, जिसका सरकारी कार्यक्रम अतिशीघ्र ही प्रशासन को प्राप्त हो जाएगा,

भाजपा नेता भूपेश भारद्वाज, नगर अध्यक्ष विनीत शर्मा और तीर्थ पुरोहित सुमित गौतम ने बताया कि इसके अतिरिक्त माननीय कैबिनेट कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री  महेंद्र सिंह , ग्रामीण विकास मंत्री राजेन्द्र सिंह (मोती सिंह), गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा, औद्योगिक विकास मंत्री सुरेश महाना, बेसिक शिक्षा मंत्री  सतीश द्विवेदी , वन पर्यावरण मंत्री  दारा सिंह , नगर निगम एवं विकास प्राधिकरण अनियमितता जांच समिति के अध्यक्ष  विद्यासागर सोनकर जी, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती स्वाति सिंह, पर्यटन संस्कृति मंत्री  नीलकंठ तिवारी आदि का कार्यक्रम सुनिश्चित हो रहा है,जिसकी तिथि शीघ्र प्राप्त हो जाएगी।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button