मथुरा: जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और नगर आयुक्त अनुनय झा ने स्वर्ण जयंती अस्पताल का किया निरीक्षण

मथुरा में ऑक्सीजन युक्त बेड स्वर्ग जयन्ती चिकित्सालय की सेवाएं शुरू करना एक राहत भरी खबर है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और नगर आयुक्त अनुनय झा ने स्वर्ण जयंती अस्पताल का निरीक्षण किया।

मथुरा में ऑक्सीजन युक्त बेड स्वर्ग जयन्ती चिकित्सालय की सेवाएं शुरू करना एक राहत भरी खबर है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और नगर आयुक्त अनुनय झा ने स्वर्ण जयंती अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने जानकारी दी कि मथुरा जनपद में कोविड़ 19 हॉस्पिटल तैयार हो गया है और सोमवार से अपनी सेवाएं देना प्रारम्भ कर देगा। उन्होंने बताया कि जनपद में एक सप्ताह से केस कम आ रहे हैं। ये सभी 104 बेड ऑक्सीजन युक्त हैं। बढ़ते कोविड संक्रमण के दृष्टिगत स्वर्ण जयंती में व्यापक इंतजाम किये गए हैं।

अस्पताल में ओपीडी सेवा बंद कर कोविड सेवाएं प्राथमिकता के आधार पर प्रारम्भ कर दी गई हैं एवं सेन्ट्रल ऑक्सीजन सप्लाई व्यवस्था कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। अस्पताल में 104 बेड की क्षमता के अनुरूप स्टाफ की तैनाती एवं आवश्यक उपकरणों व ऑक्सीजन आदि की व्यवस्था अस्पताल प्रबंधन द्वारा मथुरा रिफाइनरी के सहयोग से की गई है। हालांकि पिछले दिनों लोग बेड ओर ऑक्सीजन के लिए भटकते भी नजर आए थे। किस अब इस हॉस्पिटल से बहुत लोगो को लाभ भी मिलेगा।

report- yogesh

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button